Traffic Tail

जेडीए ने की बड़ी कार्रवाई, जोन-10 में ईकोलोजिकल जोन ग्राम बगराना में मादक पदार्थ तस्कर द्वारा किये गये 02 मंजिला अवैध निर्माण को किया ध्वस्त

जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-10 में ईकोलोजिकल जोन ग्राम बगराना में मादक पदार्थ तस्कर द्वारा किये गये 02 मंजिला अवैध निर्माण को ध्वस्त कर जेडीए स्वामित्व की सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। ग्राम गोविन्दपुरा उर्फ रोपाड़ा में करीब 40 करोड़ रूपये की जेडीए स्वामित्व की करीब 06 बीघा बेशकीमती सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। साथ ग्राम भावगढ़ बंध्या में अवैध निर्माण के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई।

महानिरीक्षक पुलिस, राहुल कोटोकी ने बताया को जोन-10 के क्षेत्राधिकार ईकोलोजिकल जोन में अवस्थित ग्राम बगराना के खसरा न. 616 जिला जयपुर में जेडीए स्वामित्व की बेशकीमती सरकारी भूमि पर मादक पदार्थ तस्कर मीरा सांसी द्वारा अतिक्रमण कर 02 मंजिला बिल्डिंग का अवैध निर्माण कर अतिक्रमण किया गया था। स्थानीय पुलिस थाना के द्वारा संज्ञान में लाये जाने पर मादक पदार्थ तस्कर मीरा सांसी एवं इनके परिवार वालें कोमल सांसी, बिजेन्द्र उर्फ विजय सांसी, लक्की उर्फ राहुल सांसी, विक्कू सांसी द्वारा किये गये 02 मंजिला अवैध निर्माण अतिक्रमण की उपायुक्त जोन-10 कार्यालय की रिपोर्ट के आधार पर सक्षम स्तर से स्वीकृति प्राप्त कर किये गये अतिक्रमणों को प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर हटवाया जाकर बेशकीमती सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। उक्त तस्करों के विरूद्ध विभिन्न थानों में आबकारी एवं अवैध मादक पदार्थो के कुल 23 आपराधिक प्रकरण दर्ज है।

जोन-10 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम गोविन्दपुरा उर्फ रोपाड़ा के खसरा न. 364 जिला जयपुर में जेडीए स्वामित्व की करीब 05 बीघा बेशकीमती सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाई गई बाउण्ड्रीवाल, टीनशेडनुमा ढ़ांचा व अन्य अवैध निर्माण कर अतिक्रमण किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर उपायुक्त जोन कार्यालय की अतिक्रमण प्रफोर्मा रिपोर्ट के आधार पर सक्षम स्तर से स्वीकृति प्राप्त कर किये गये अतिक्रमणों को प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर हटवाया जाकर बेशकीमती सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

जोन-10 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित गोनेर रोड़, ग्राम गोविन्दपुरा उर्फ रोपाड़ा के खसरा न. 308 व 309 जिला जयपुर में ही जेडीए स्वामित्व की करीब 01 बीघा बेशकीमती सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाई गई बाउण्ड्रीवाल, टीनशेडनुमा ढ़ांचा व अन्य अवैध निर्माण कर अतिक्रमण किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर उपायुक्त जोन कार्यालय की अतिक्रमण प्रफोर्मा रिपोर्ट के आधार पर सक्षम स्तर से स्वीकृति प्राप्त कर किये गये अतिक्रमणों को महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देशन में आज जोन-10 के राजस्व, तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर हटवाया जाकर बेशकीमती सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। उक्त अतिक्रमण मुक्त सरकारी भूमि की अनुमादित कीमत करीब 40 करोड़ रूपये है।

जोन-10 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम भावगढ़ बंध्या, जिला जयपुर में बनाई गई कोठरियां, मिट्टी की सड़क, 10 स्थानों पर बाउण्ड्रीवाल का अवैध का निर्माण किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया गया। उक्त कार्यवाहियां उपनियंत्रक प्रवर्तन-प्रथम प्रवर्तन अधिकारी जोन-10 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179