Traffic Tail

किसानों से जुड़े सवालों पर विधानसभा में हंगामे के आसार:प्रदेश पर बढ़ते कर्ज को लेकर बीजेपी-कांग्रेस में होगा वार-पलटवार; डिप्टी सीएम कल देंगी जवाब

विधानसभा में सोमवार को बजट बहस, प्रश्नकाल और शून्यकाल में कई मुद्दों पर हंगामा हो सकता है। फसल बीमा, बाजरे की एमएसपी पर खरीद और किसान कर्ज में फर्जीवाड़े से जुड़े मामलों पर कांग्रेस विधायक सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे।

बाजरे की एमएसपी पर खरीद नहीं होने के मामले में विधानसभा के पिछले सत्रों में भी हंगामा हो चुका है। उस वक्त सीएम ने बाजरे की एमएसपी पर खरीद का आश्वासन दिया था।

वहीं, मंगलवार को डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी बजट बहस पर जवाब देंगी।

विकास कार्यों पर कम खर्च के मुद्दे पर चलेंगे वार-पलटवार

बजट बहस के दौरान प्रदेश पर बढ़ते कर्ज को लेकर कांग्रेस और बीजेपी विधायकों के बीच वार-पलटवार होंगे। कांग्रेस पहले भी सरकार पर प्रदेश को कर्ज में डुबोने और खराब फाइनेंशियल मैनजमेंट को लेकर आरोप लगा चुकी है।

ऐसे में आज कांग्रेस सरकार बनाम बीजेपी सरकार के वित्तीय मैनेजमेंट और आर्थिक आंकड़ों की तुलना होगी।

उधर, बीजेपी पिछली गहलोत सरकार पर लोक-लुभावन योजनाओं (फ्री बीज) पर बिना सोचे-समझे खर्च कर प्रदेश की आर्थिक स्थिति बिगाड़ने का आरोप लगाती रही है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179