Traffic Tail

जोधपुर में नाबालिग से गैंगरेप:मिलने के बहाने बुलाया था होटल; बदनामी के डर से 25 दिन तक किसी को नहीं बताया

जोधपुर में नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने 4 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कमिश्नरेट के पश्चिमी जिले के एक थाने में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पीड़िता के अनुसार, एक युवक ने उससे दोस्ती की और फिर दोनों में बातचीत होने लगी। इसके बाद युवक ने पीड़िता को मिलने के लिए एक होटल में बुलाया। पीड़िता ने बताया कि होटल में युवक के साथ 3 युवक भी मौजूद थे। होटल में उसके साथ गैंगरेप किया गया। पीड़िता ने बदनामी के डर से घटना के बारे में किसी को नहीं बताया।

जब परिजनों ने पीड़िता का बदला हुआ व्यवहार देखा और उससे पूछताछ की, तो उसने अपनी आपबीती सुनाई। घटना करीब 25 दिन पुरानी है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच वेस्ट महिला अनुसंधान अपराध सेल एडीसीपी नीरज शर्मा को सौंपी गई है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More