Traffic Tail

जेडीए जोन-10 के इकोलॉजिकल क्षेत्र में मुख्यमंत्री के पोस्टर की आड़ में धड़ल्ले से किया जा रहा है अवैध निर्माण

इकोलॉजिकल क्षेत्र में अवैध निर्माण करने का नया फॉर्मूला,पोस्टर लगाओ, निर्माण करो

हिंद रफ्तार,जयपुर अनिल शर्मा 
जेडीए के जोन-10 अंतर्गत घोषित इकोलॉजिकल क्षेत्र में पुरानी चुंगी से आगे सांवरिया टाईल्स के पास मुख्य आगरा रोड पर खुलेआम अवैध निर्माण किया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि निर्माणकर्ता मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री के पोस्टर लगाकर प्रशासनिक कार्रवाई से बचने की कोशिश कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रतिबंधित इकोलॉजिकल ज़ोन में भारी निर्माण सामग्री डाली जा रही है, स्ट्रक्चर खड़े किए जा चुके हैं, बावजूद इसके जेडीए अधिकारी द्वारा किसी भी प्रकार से कार्रवाई नहीं की जा रही है।
नियमों के अनुसार ऐसे संवेदनशील क्षेत्रों में किसी भी प्रकार का निर्माण पूर्णतः प्रतिबंधित है, फिर भी दबंगों द्वारा खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

सूत्रों के अनुसार कई बार शिकायतें होने  के बाद भी मौके पर न तो जेडीए की टीम पहुंची और न ही कोई ठोस कार्रवाई हुई। इससे विभागीय मिलीभगत की आशंका भी गहराती जा रही है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो इकोलॉजिकल संतुलन को भारी नुकसान पहुंचेगा और यह पूरा मामला बड़े घोटाले का रूप ले सकता है।

*मुख्यमंत्री के नाम को किया जा रहा है धूमिल*

आपको बता दें निर्माणकर्ता मुख्यमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पोस्टर की आड़ में  निर्माण कर रहे हैं तथा कहीं ना कहीं मुख्यमंत्री के नाम को धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं प्रवर्तन शाखा उक्त अवैध निर्माण को तुरन्त संज्ञान में लेकर प्रभावी कार्रवाई करें गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भ्रष्टाचार के खिलाफ है मुख्यमंत्री ने एक विशेष कार्यक्रम में कहा था कि जेडीए भेदभाव से कार्रवाई नहीं करे और अवैध निर्माणों पर जेडीए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

*अब सवाल यह उठता है कि निर्माणकर्ता क्या मुख्यमंत्री के नाम के पोस्टर अवैध निर्माण का लाइसेंस बना रहे हैं?*

*और क्या जेडीए जोन-10 में नियम केवल कागजों तक सीमित रह गए हैं?*

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179