Traffic Tail

“जमाना बदल गया है, अब शिक्षकों को भी बदलना होगा” — प्रताप सिंह राठौड़

शिक्षा की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप अब शिक्षण पद्धति और मूल्यांकन प्रणाली में भी बदलाव अनिवार्य हो गया है। इसी उद्देश्य से डाइट कुचामन सिटी के CMDE प्रभाग में 10 फरवरी से 14 फरवरी तक असेसमेंट पोर्टल पर अपलोड किए जाने हेतु दक्षता एवं उच्च सोच (Higher Order Thinking Skills) आधारित प्रश्न निर्माण और अपलोड कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यशाला के दौरान बीकानेर SCERT से संभाग प्रभारी प्रताप सिंह राठौड़ ने शुक्रवार को निरीक्षण किया और उपस्थित संभागीयों को संबोधित करते हुए कहा कि जब पूरी दुनिया तेजी से बदल रही है तो शिक्षकों को भी अपने दृष्टिकोण और कार्यशैली में परिवर्तन लाना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि आज केवल पाठ्यपुस्तक आधारित प्रश्नों से काम नहीं चलेगा, बल्कि विद्यार्थियों की समझ, विश्लेषण क्षमता और रचनात्मक सोच को विकसित करने वाले प्रश्न तैयार करने होंगे।
प्रताप सिंह राठौड़ ने प्रश्न निर्माण के दौरान भाषा की सरलता, विद्यार्थियों के पूर्व ज्ञान, ब्लूम के शिक्षण स्तर, परीक्षा उपकरणों की उपयुक्तता तथा प्रश्नों के माध्यम से विद्यार्थियों को कुछ नया सीखने के अवसर देने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रश्न इस प्रकार के हों जो बच्चों को सोचने के लिए प्रेरित करें और उन्हें वास्तविक जीवन से जोड़ें।
इस अवसर पर हाल ही में SRP असेसमेंट सेल, RSCERT उदयपुर से स्थानांतरित होकर डाइट कुचामन पहुंचे उम्मेद सिंह शेखावत ने भी संभागीयों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रश्नों की भाषा कक्षा स्तर के अनुरूप और स्पष्ट होनी चाहिए, ताकि विद्यार्थी प्रश्न को समझकर विचारपूर्वक उत्तर दे सकें। उन्होंने उच्च गुणवत्ता वाले प्रश्न बैंक निर्माण को समय की आवश्यकता बताया।
कार्यशाला प्रभारी रामनिवास खरेश ने जानकारी दी कि यह कार्यशाला कक्षा 1 से 6 तक के नवीन पाठ्यक्रम पर आधारित प्रश्न बैंक निर्माण के उद्देश्य से आयोजित की गई है। तैयार किए गए प्रश्नों को असेसमेंट पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा, जिससे प्रदेशभर के विद्यार्थियों को लाभ मिल सकेगा।

इस अवसर पर लक्ष्मण शर्मा, कमल पिपरालिया, भोजराज सिंह, अमरचंद, अकीक अहमद उस्मानी, करणसिंह, सत्यप्रकाश शर्मा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे और सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यशाला में नवाचार आधारित प्रश्न निर्माण को लेकर गहन चर्चा एवं अभ्यास सत्र भी आयोजित किए गए।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More