Traffic Tail

जगदीश प्रसाद दुसाद को श्री खण्डेलवाल वैश्य समाज संस्था झोटवाड़ा का बनाया गया निर्विरोध अध्यक्ष

श्री खण्डेलवाल वैश्य समाज संस्था झोटवाड़ा के चुनाव में अध्यक्ष पद पर निर्विरोध जगदीश प्रसाद दुसाद एवं महामंत्री पद पर दिनेश कुमार मामोडिया को निर्वाचित घोषित किया गया है व निम्न कार्यकारिणी घोषित की गई।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर कुंज बिहारी वैद,उपाध्यक्ष पद पर गणेश घीया,कोषाध्यक्ष पद पर बनवारी लाल तमोलिया,संयुक्त मंत्री महेश कुमार झालानी,संगठन मंत्री पद पर ब्रज किशोर पितलिया,सांस्कृतिक मंत्री विशाल वैद,प्रचार मंत्री राम मोहन दुसाद को बनाया गया।

वही कार्यकारिणी सदस्य पर आशीष वैद,हितेश भूखमारिया,राजेन्द्र बनवाड़ी
तेज प्रकाश खूटेटा,सोमेश गुप्ता, आत्मप्रकाश गुप्ता,रितेश बुसर,शोभित घीया,सौरभ गुप्ता,अंकित खण्डेलवाल चन्द्रप्रकाश खूटेटा,गौरव वैद,कमलेश पीतलिया को चुना गया।वही सम्मानित सदस्य पर प्रेमप्रकाश झालानी,संजय खण्डेलवाल को चुना गया।

इन सभी को चुनाव संयोजक केदार प्रसाद गुप्ता ने पद एवं गोपनियता की शपथ वक्रांगी मैरिज गार्डन में दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में सभी गणमान्य बन्धु,मातृ शक्ति उपस्थित थे।जिनमें मुख्य रूप से समाज के पूर्व पदाधिकारीगण,समाज के निवर्तमान अध्यक्ष उमेश रावत,समाज के पूर्व अध्यक्ष रामरतन वैद,रामवतार मेठी, राकेश कूलवाल ओमप्रकाश कायथवाल, अरविन्द कूलवाल,ढेहर के बालाजी समाज संस्था के अध्यक्ष महेश ओढ़,पूर्व महिला संयोजिका उर्मिला झालानी, ममता भूखमारिया,वर्तमान संयोजिका सुनिता झालानी,महिला मण्डल सदस्य आदि उपस्थित थे।बहुत ही गरिमामय वातावरण में समाज का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ।शपथ ग्रहण के पश्चात समाज बन्धुओं ने प्रसादी का आनन्द लिया।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179