Traffic Tail

सीकर में दो युवतियां लापता, परिजनों की बढ़ी चिंता:एक परीक्षा देने और दूसरी गांव से बाहर गई थी; दोनों घर नहीं लौटी

सीकर जिले में दो युवतियों के लापता होने का मामला सामने आया है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सामने आए इन मामलों ने परिजनों की चिंता बढ़ा दी है। एक मामले में परीक्षा देने गई युवती वापस नहीं लौटी तो दूसरे मामले में दूसरे गांव जाने की कहकर युवती घर वापस नहीं पहुंची। पुलिस दोनों मामलों में जांच में जुटी है और युवतियों की तलाश के प्रयास जारी हैं।

पहला मामला 18 साल की युवती के लापता होने का है। युवती परीक्षा देने के लिए गई थी, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। युवती के भाई ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह 11 फरवरी की सुबह करीब 6 बजे अपनी बहन को परीक्षा दिलवाने के लिए कॉलेज के गेट पर छोड़कर आया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद भी जब वह घर नहीं पहुंची तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की।

परिजनों ने कॉलेज परिसर और रिश्तेदारी में पूछताछ की, लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

दूसरा मामला 21 साल की युवती से जुड़ा है। युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि 7 फरवरी की सुबह करीब 10 बजे उनकी बेटी दूसरे गांव जाने की बात कहकर घर से निकली थी। हालांकि वह न तो बताए गए गांव पहुंची और न ही वापस घर लौटी।

पिता ने एक युवक पर संदेह जताते हुए आरोप लगाया है कि वह उनकी बेटी को अपने साथ ले जा सकता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर संभावित स्थानों पर तलाश शुरू कर दी है और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है।

दोनों घटनाओं के बाद परिवारों में चिंता का माहौल है। पुलिस का कहना है कि युवतियों की जल्द से जल्द तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और हर पहलू से जांच की जा रही है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More