Traffic Tail

लूट गैंग का पर्दाफाश, 4 बदमाश गिरफ्तार:बाइक के आगे गाड़ी लगाकर युवक को लूटा था, कार और नकदी जब्त

बदनोर पुलिस ने लूट की एक वारदात का खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात में काम में ली गई एक कार और लूटे गए 4200 रुपए नकद भी बरामद किए गए है। यह घटना 6 फरवरी को हुई थी। पीड़ित चेतन सिंह निवासी शीतला का चौड़ा अपनी बाइक से घर जा रहा था। बड़ाछ से भादसी जाने वाले मार्ग पर एक स्विफ्ट कार में सवार बदमाशों ने उसकी बाइक के आगे गाड़ी लगाकर उसे रोका।

बदमाशों ने चेतन सिंह के साथ मारपीट की और उसकी जेब से 4200 रुपए लूटकर फरार हो गए। इस संबंध में थाना बदनोर में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र, तकनीकी साक्ष्यों और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने पारस नाथ, नरेश नाथ, गौतम नाथ और अनिल नाथ को हिरासत में लिया और बाद में गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों से पूछताछ के बाद घटना में प्रयुक्त कार जब्त की गई और लूटी गई रकम बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों में पारस नाथ पुत्र दीपनाथ (22) निवासी केरपुरा, नरेश नाथ पुत्र प्रभुनाथ (20) निवासी रघुनाथपुरा, गौतम नाथ पुत्र जगदीश (19) निवासी गिरधरपुरा और अनिल नाथ पुत्र पारस नाथ (18) निवासी गिरधरपुरा शामिल हैं। सभी आरोपी भीलवाड़ा और ब्यावर जिलों के निवासी हैं।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179