Traffic Tail

जनगणना राष्ट्रीय दायित्व, गुणवत्ता से न हो कोई समझौता

भारत की जनगणना–2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे दिन निदेशक एवं मुख्य प्रमुख जनगणना अधिकारी विष्णु चरण मलिक ने चार्ज जनगणना अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश प्रदान किए।

प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने कार्यशाला में निदेशक मलिक का स्वागत किया तथा प्रशिक्षण की प्रगति से अवगत कराया।

इस अवसर पर विष्णु चरण मलिक ने कहा कि जनगणना एक राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, जिसकी गुणवत्ता सीधे अंतिम व्यक्ति तक पहुँचने वाले आंकड़ों की शुद्धता से जुड़ी होती है। उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना आधुनिक एवं पूर्णतः डिजिटल स्वरूप में संपादित की जाएगी, जिससे डाटा की शुद्धता, पारदर्शिता एवं त्वरित विश्लेषण सुनिश्चित होगा।

उन्होंने विशेष रूप से कहा कि इस पूरी प्रक्रिया में चार्ज अधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगी और उन्हें अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण सजगता एवं जिम्मेदारी के साथ करना होगा।

प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने 10 फरवरी 2026 को प्रशिक्षण में उपस्थित रहकर चार्ज एवं अतिरिक्त चार्ज अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनगणना–2027 के कार्य को पूर्ण गंभीरता, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ संपादित करें, ताकि समस्त कार्य सीएमएमएस पोर्टल (जनगणना प्रबंधन एवं पर्यवेक्षण प्रणाली) पर सही एवं त्रुटिरहित रूप से सम्पन्न हो सके।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनगणना जैसे व्यापक और संवेदनशील कार्य में तकनीकी दक्षता, समन्वय एवं समयबद्धता अत्यंत आवश्यक है, जिससे जिले में जनगणना का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा सके।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179