Traffic Tail

सिटी पार्क में ‘Rose Show-2026’ का सफल आयोजन 500 से अधिक किस्म के गुलाबों की प्रदर्शनी ने लुभाया सभी का मन

रोज सोसाइटी ऑफ राजस्थान की ओर से आयोजित 51वां रोज शो ने न केवल स्थानीय बल्कि आने वाले सभी पर्यटकों का दिल जीत लिया। शो के अलावा पार्क में राजस्थानी लोक नृत्य सहित कई अन्य कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहे। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य सचिव वी . श्रीनिवास ने खुले आसमान में बैलून छोडकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने रोज शो का दौरा कर गुलाब की किस्म के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा की जयपुराइट्स के लिए रोज़ शो एक अनूठा अवसर है जहाँ रंग और सुगंध की दावत का आनंद लेते हुए फूल की देखभाल और विकास से संबंधित वे अपने अनुभव साझा कर सकते हैं। मण्डल अध्यक्ष देबाशीष पृष्टि ने मुख्य सचिव को सिटी पार्क का अवलोकन करवाते हुए मण्डल द्वारा किए जा रहे विकास एवं सौंदर्यकरण के कार्यों के बारे में जानकारी दी । मुख्य सचिव ने सिटी पार्क की लैंडस्केपिंग तथा बागबानी की प्रशंसा करते हुए मण्डल द्वारा किए जा रहे अनुकरणीय प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया ।

विभिन्न प्रजाति के गुलाबों के सौंदर्य और खुशबू से लबरेज हुआ सिटी पार्क

रोज सोसाइटी ऑफ़ राजस्थान के अध्यक्ष पवन अरोड़ा ने गुलाब की विभिन्न क़िस्मों के बारे में बताते हुए गुलाब के इतहास के ऊपर प्रकाश डाला और साथ ही रोज शो को अब पूरे राजस्थान में आयोजित करने की घोषणा भी की । जिसके पश्चात विभिन्न रोज प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों में से विजेताओं को सम्मानित किया गया जिसमे किंग ऑफ़ रोज़ श्री अर्जुन लाल को, सचिव जयपुर विकास प्राधिकरण को क्वीन ऑफ़ रोज और प्रिंसेस ऑफ़ रोज़ पीडब्ल्यूडी कोटा को मिला ।

शो में रंगों से भरे अलग-अलग प्रजाति के गुलाब रखे थे।जो लोग प्रदर्शनी देखने आ रहे थे, वे गुलाब को कैमरे में कैद करना नहीं भूल रहे थे।कोई गुलाब के साथ सेल्फी ले रहा था तो कोई रील बना रहा था।विभिन्न वस्तुओं के साथ गुलाब को खुबसूरत अंदाज में सजाया गया था। शहरवासियों को सिटी पार्क में गुलाब प्रदर्शनी में एक से बढ़कर एक चटख रंगों के गुलाब देखकर सभी का मन खिल गया। गुनगुनी धूप के साथ गुलाबों की दुनिया के साथ समय बिताना सुखद आनंद की अनुभूति दे गया। शो में आमजन ने भी विभिन्न उन्नत किस्म के गुलाब की कलम के साथ हिस्सा लिया।अच्छे गुलाबों की किस्मों को सम्मानित भी किया गया। इसके अलावा पेंटिंग कंपटीशन सहित कई अन्य रचनात्मक व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए जिनके विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। रोज शो में नगरीय विकास एवं आवासन विभाग के प्रमुख सचिव देबाशीष पृष्टि, जयपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त सिद्धार्थ महाजन, श्रुति भारद्वाज प्रबंध निदेशक आरएफडीसी, वि श्रवण कुमार सचिव , विज्ञान एवं तकनीकी विभाग, रमाकांत गुप्ता, संयुक्त निदेशक स्टेट इंटेलिजेंस ब्यूरो, आवासन मंडल के सचिव श्री गोपाल सिंह,मुख्य अभियंता प्रथम अमित अग्रवाल ,सोसाइटी के जनरल सेक्रेटरी अनिल कुमार भार्गव , सहित जूरी के सदस्य मौजूद रहे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179