Traffic Tail

सिंगारपुर में नौकरी का लालच देकर 4.40 लाख ठगे:पैसे मांगने पर धमकी, कहा- मेरी बड़े-बड़े नेताओं से पहचान,यहां रहना मुश्किल कर दूंगा

सीकर के बलारां थाना इलाके में सिंगापुर में नौकरी के नाम पर 4.40 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। परिचित ने युवक से रुपए लेकर उसे सिंगापुर में नौकरी करने के लिए भेज दिया। लेकिन वहां पर उसे नौकरी नहीं मिली। परिचित ने रुपए भी नहीं लौटाए और अब धमकी दे रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हर महीने 2 लाख सैलरी का झांसा

सीकर के बलारां पुलिस थाने में खींवासर निवासी हेमंत कुमार ने कोर्ट के जरिए मुकदमा दर्ज करवाया कि वह बेरोजगार है। अगस्त 2025 में उसके परिचित निशांत कुमार ने हेमंत को कॉल करके कहा कि मैं तुम्हें सिंगापुर में वेयरहाउस में काम दिलवा दूंगा। जहां तुम्हें हर महीने 2 लाख रुपए सैलरी मिलेगी। लेकिन, इस काम के लिए पहले तुम्हें 5 लाख रुपए देने होंगे।

सिंगापुर में भूखे मरने की नौबत आने पर परिवार से ली मदद

हेमंत अपने परिचित निशांत कुमार की बातों में आ गया और उसे हां कर दी। इसके बाद हेमंत ने निशांत कुमार को 4.40 रुपए दे दिए। फिर उसे 3 अक्टूबर 2025 को सिंगापुर बुला लिया। सिंगापुर जाने के बाद हेमंत को वेयरहाउस में कोई काम नहीं मिला। जब उसने निशांत कुमार से बात की तो वह टाइम निकालता रहा। निशांत कुमार सिंगापुर में हेमंत को अकेला छोड़कर खुद इंडिया आ गया। सिंगापुर में काम नहीं मिलने की वजह से हेमंत के भूखे रहने की नौबत आ गई।

उसके लिए वहां पर किराया चुकाना भी मुश्किल हो गया। आखिर में परेशान होकर 4 नवंबर 2025 को घरवालों से बात करके हेमंत वापस इंडिया आ गया। यहां आने के बाद जब उसने निशांत कुमार से रुपए वापस मांगे तो निशांत ने कहा कि 15 से 20 दिन में रुपए वापस लौटा देगा। लेकिन इसके बाद पैसे देने से ही मना कर दिया और कहा कि तुम्हें जो करना है वह कर लो मैं तो एक रुपया भी नहीं दूंगा।

मेरी नेताओं से पहचान, तुम कुछ नहीं बिगाड़ सकते-आरोपी

हेमंत ने पुलिस को बताया कि निशांत और उसके पिता बार-बार मुझे और मेरे पिता को धमकी दे रहे हैं कि हमारे खिलाफ अगर रिपोर्ट दर्ज करवाई तो ठीक नहीं रहेगा। हमारी बड़े-बड़े नेताओं से अच्छी जान पहचान है। हमारा कुछ भी नहीं होगा और यहां पर आप लोगों का रहना मुश्किल कर दूंगा। अब बलारां पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179