Traffic Tail

बगरू विधानसभा के विधायक डॉ. कैलाश वर्मा ने की राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से शिष्टाचार मुलाकात

बगरू विधायक डॉ.कैलाश वर्मा ने शनिवार को जयपुर स्थित लोक भवन में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े से शिष्टाचार मुलाकात की।इस अवसर पर विधायक डॉ.कैलाश वर्मा ने राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से आत्मीय स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुलाकात के दौरान राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।विधायक डॉ.कैलाशवर्मा ने कहा कि प्रदेश के संवैधानिक सर्वोच्च पद पर आसीन राज्यपाल का व्यक्तित्व,सरलता और व्यवहार अत्यंत प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय है।उनका मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद जनप्रतिनिधियों के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत है।इस दौरान अन्य सामाजिक एवं सार्वजनिक सरोकारों पर भी चर्चा हुई।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179