Traffic Tail

राजस्व लक्ष्य अर्जित करने के लिए फोकस के साथ राजस्व संग्रहण की रणनीति तय-प्रमुख सचिव, माइंस

खान विभाग ने राजस्व लक्ष्यों को अर्जित करने के लिए ठोस रणनीति से आगे बढने पर फोकस किया है। प्रमुख सचिव खान, भूविज्ञान एवं पेट्रोलियम श्री टी. रविकान्त ने फील्ड अधिकारियों से राजस्व लक्ष्य अर्जित करने के लिए वित्तीय वर्ष के अंतिम समय में राजस्व संग्रहण की रणनीति पर विस्तार से चर्चा करते हुए राजस्व वसूली पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। इस समय तक माइंस विभाग 11 फीसदी विकास दर के साथ राजस्व वसूली में गत वर्ष के इसी समय तक के राजस्व संग्रहण में आगे चल रहा है। उन्होंने कहा कि तुलाई कांटों के कम्प्यूटराइज मोड्यूल और व्हीकल ट्रेकिंग सिस्टम विभाग और लीजधारकों दोनों के लिए ही लाभकारी है।

प्रमुख सचिव माइंस टी. रविकान्त ने शुक्रवार को उदयपुर खनिज भवन में निदेशक माइंस महावीर प्रसाद मीणा व वरिष्ठ अधिकारियों की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने अवैध खनन गतिविधियों पर कार्रवाई के दौरान जुर्माना राशि वसूलने, आरसीसी – ईआरसीसी ठेकों पर रॉयल्टी वसूली, एसएमई स्तर पर राजस्व संग्रहण की नियमित समीक्षा, विश्लेषण व मार्गदर्शन, माइंस विभाग के वित्त अधिकारी स्तर पर नियमित समीक्षा व राजस्व वसूली में कमी वाले कार्यालयों से समन्वय व वसूली में तेजी लाने, पुरानी बकाया की वसूली और वर्तमान बकाया की शत—प्रतिशत वसूली के निर्देश दिए हैं। राजस्व संग्रहण के सभी संभावित क्षेत्रों से वसूली के कारगर प्रयास किये जाने हैं।

टी. रविकान्त ने कहा कि विभाग द्वारा तैयार किये जा रहे तुलाई कांटों के कम्प्यूटराइज मोड्यूल का परीक्षण व इंस्टालेशन के काम में तेजी लाये जाने की आवश्यकता है। इसके साथ ही व्हीकल ट्रेकिंग सिस्टम को भी चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है। फील्ड अधिकारियों को तुला यंत्रों के कम्प्यूटराइज मोड्यूल और वीटीएस सिस्टम के क्रियान्वयन में तेजी लानी होगी।

निदेशक माइंस महावीर प्रसाद मीणा ने कहा कि राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए समन्वित प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वित्तीय वर्ष के अंत तक राजस्व वसूली में और अधिक तेजी लाई जाएगी। इसके लिए विभागीय मॉनिटरिंग व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है।

अतिरिक्त निदेशक मुख्यालय महेश माथुर ने बताया कि वेब्रिज इंटीग्रेसन का कार्य विभाग की प्राथमिकता है।

बैठक में वित्त अधिकारी सुरेश जैन, अतिरिक्त निदेशक सतर्कता डॉ. धर्मेन्द्र लौहार, सहित अधीक्षण खनि अभियंताओं ने प्रगति से अवगत कराया।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More