Traffic Tail

डाबला में अवैध फायरिंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार:युवक का नाम पूछकर मारी थी गोली, तीन महीने पुराने मामले में कार्रवाई

पाटन क्षेत्र की डाबला पुलिस ने शुक्रवार को तीन माह पूर्व डाबला गांव में अवैध हथियार से फायर कर हत्या का प्रयास करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। डाबला थाना अधिकारी मनोज कुमार भाटीवाड ने बताया कि 23 अक्टूबर 2025 को विजयदीप मीणा निवासी डाबला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

नाम पूछकर मारी थी गोली रिपोर्ट में बताया-23 अक्टूबर 2025 को सुबह करीब 9:30 बजे विजयदीप मीणा, प्रताप मीणा, मनीष मीणा और अंकित मीणा डाबला गांव के शनि महाराज मंदिर के पास बैठे थे। तभी कुछ लड़के मोटरसाइकिलों पर आए और उन्होंने विजयदीप के भाई संदीप मीणा का नाम पूछकर दिनदहाड़े गोली मार दी। गोली संदीप मीणा के हाथ में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। गोली मारने के बाद मोटरसाइकिल सवार मौके से फरार हो गए।

दो आरोपियों को किया गिरफ्तार डाबला पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और आसूचना संकलन के आधार पर कार्रवाई करते हुए इनामी मुख्य आरोपी दिव्यम उर्फ छोटू पहलवान पुत्र शिवलाल यादव निवासी ढाणी पाल्यावाली तन डाबला को गिरफ्तार किया।

इस प्रकरण में पहले भी तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है। इनामी मुख्य आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार पुलिस हिरासत में लेकर घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किया गया है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179