Traffic Tail

सरकार की पूर्व की बजट घोषणाएं पूरी नहीं होने सहित अन्य मामलों को लेकर सरकार शुन्य- टीकाराम जूली

विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद-विवाद के दौरान सदन में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर जमकर बरसे जूली ने सदन में संस्कृत का श्लोक पढ़ते हुए कहा कि संकल्प पत्र के 78% वादे पूरे किए गए, बाकी क्यों रख लिए. जूली ने कहा सरकार को चिंता रहती है कि जो काम हो रहा है उससे ज्यादा दिखाया जाए. सरकार ने रील बनाने वाले को 8 करोड़ का पैकेज दिया. दो साल की उपलब्धियां बताने के लिए मंत्रियों को जिलों में भेजा गया, लेकिन जब एक मंत्री से उपलब्धि पूछी गई तो वह एक भी उपलब्धि नहीं बता पाए. जूली ने कहा, ‘5 साल में जो काम हुआ वह आपने 2 साल में कर दिया, लेकिन उपलब्धि एक भी नहीं बताई, यह बहुत अजीब बात है।

वर्तमान में विधायक की स्थिति कमजोर
जूली ने सरकार पर तंज कसते कहा कि विधायकों की जनता नहीं सुनती, अधिकारियों की मंत्री नहीं सुनते, मंत्रियों की मुख्यमंत्री नहीं सुनते और मुख्यमंत्री कहते हैं कि उनकी कोई नहीं सुनता. इस पर संसदीय कार्य मंत्री ने आपत्ति की और दोनों की काफी देर तक नोकझोक भी हुई. जूली ने कहा कि इस सरकार में विधायकों को काम करने के लिए थानेदार के पैर पकड़ने पड़ रहे हैं. मंत्री खड़े रहते हैं और अधिकारी बैठे रहते हैं, कोई विधायक धरने की धमकी देता है, कोई विधायक कुछ कर रहा है, लेकिन हमारी सरकार में किसी विधायक को थानेदार के पैर छूने की जरूरत नहीं पड़ती थी. जूली ने मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए कहा, ‘आपके कई विधायक दादागिरी कर रहे हैं, एक विधायक से तहसीलदार किस तरह से बात करता है, कोई गरीब या नया जनप्रतिनिधि और उसका मजाक उड़ाया जाता है. आपके मंत्रियों और राज्य मंत्रियों के बीच प्रधान हटाए जाने को लेकर विवाद चल रहा है, एक मंत्री पर पोल हटाए जाने को लेकर विवाद चल रहा है.

कानून व्यवस्था के बिगड़ते हालात
जूली ने कहा कि राजस्थान में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी हुई है, कोई भी गैंगस्टर आता है, गोली मारकर चला जाता है. तीन दिन पहले ही सवाई माधोपुर में बकरी चराने गई एक महिला के पैर काटकर उसके चांदी के कड़े निकाल लिए, लेकिन सरकार किसी पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. जूली ने कहा कि भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की तो जनसुनवाई हो रही है, लेकिन आम पब्लिक इसके लिए कहां जाएगी. गरीब व्यक्ति जिसके साथ अन्याय हो रहा है, उसे कहां न्याय मिलेगा।

खेजडी पर बनाए सख्त कानून
खेजड़ी को लेकर जूली ने कहा साधु संत अनशन कर रहे हैं, उनकी तबीयत बिगड़ रही है, लेकिन हम खेजड़ी के लिए बात नहीं कर रहे. राजस्थान के लोग चाहते हैं खेजड़ी नहीं कटनी चाहिए, सदन को इस पर कानून बनाना चाहिए. अरावली को खोलने पर सवाल उठाते हुए कहा हम किस ओर जा रहे हैं दिल्ली में सांस लेने में दिक्कत है. मुख्यमंत्री हफ्ते में कई बार दिल्ली जाते हैं और प्रदूषण झेल रहे हैं।

शिक्षा को लेकर जूली ने कहा स्कूलों की बिल्डिंग गिर जाती है राइजिंग राजस्थान का चक्कर क्या है, सरकार बताती क्यों नहीं है. क्या एमओयू हुए सरकार बताती क्यों नहीं है। जूली ने कहा आप मालिक नहीं हो, राजस्थान की जनता के ट्रस्टी हो, बताना पड़ेगा उन्होंने आरोप लगाया कि जहां कांग्रेस के विधायक हैं वहां मुआवजा नहीं मिलेगा नकली खाद की फैक्ट्रीयों पर छापे पड़े लेकिन कितने लोग जेल में गए अंत में जूली ने कहा शिक्षा में बंटाधार हो गया है. कोर्ट के आदेश के बाद भी ट्रांसफर किए जा रहे हैं बच्चों से खिलवाड़ मत करो,

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179