Traffic Tail

राजस्थान बोर्ड परीक्षा 12 फरवरी से होंगी शुरू:नदबई में बनाए 30 परीक्षा केंद्र, प्रशासन ने पूरी की तैयारी; स्ट्रांग रूम पहुंचे पेपर

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आगामी 12 फरवरी 2026 से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षाओं को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलमुक्त कराने के उद्देश्य से प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को परीक्षा के प्रश्न पत्रों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्ट्रांग रूम भरतपुर से नदबई उपखंड मुख्यालय पहुंचाया गया।

पुलिस बल की तैनाती प्रश्न पत्रों को प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी सावधानी के साथ सुरक्षित अलमारियों में रखा गया। इस दौरान पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई, ताकि प्रश्न पत्रों की गोपनीयता और सुरक्षा में कोई चूक न हो। पूरे परिवहन और भंडारण की प्रक्रिया पर प्रशासन की कड़ी निगरानी रही।

30 परीक्षा केंद्रों पर देंगे परीक्षा हजारों छात्र सीबीईओ नौरतन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, इस वर्ष नदबई उपखंड में कुल 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 28 परीक्षा केंद्र सरकारी विद्यालयों में तथा 2 परीक्षा केंद्र निजी विद्यालयों में स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन केंद्रों पर कक्षा 10वीं के 3,978 परीक्षार्थी, कक्षा 12वीं के 3,622 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, पर्यवेक्षकों की तैनाती, प्रश्न पत्रों की सुरक्षित आपूर्ति तथा उत्तर पुस्तिकाओं के संग्रहण को लेकर प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं।

बोर्ड परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राएं इन दिनों अपनी तैयारी में पूरी तरह जुटे हुए हैं। परीक्षा नजदीक आने के कारण बच्चों में उत्साह के साथ-साथ हल्का तनाव और डर भी देखने को मिल रहा है। वहीं शिक्षक और अभिभावक छात्रों का मनोबल बढ़ाने में लगे हुए हैं।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179