Traffic Tail

महिला के ससुराल जाते ही पड़ोसी ने की चोरी:घर लौटी तो टूटे ताले मिले थे; आरोपी गिरफ्तार, 2 सोने की चेन और एक अंगूठी बरामद

सीकर की धोद थाना पुलिस ने सिंगरावट गांव में सूने मकान से चोरी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मकान मालकिन का पड़ोसी है। फिलहाल अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

धोद थाना SHO अमर सिंह के अनुसार 21 जनवरी को आबिदा बानो निवासी सिंगरावट ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 20 जनवरी की सुबह 10 बजे वह अपने ससुराल फतेहपुर चली गई थी। शाम को 7 बजे जब वह वापस आई तो देखा कि मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है। इसके अलावा घर में रखे अलमारी और बक्से के ताले भी टूटे हुए हैं। अलमारी से दो सोने की चेन सहित अन्य जेवरात और 35 हजार रुपए भी गायब मिले।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस को पता चला कि आरोपी गांव का ही रहने वाला सोनू (18) पुत्र महेंद्र कुमार है। लेकिन आरोपी घटना के बाद से फरार था। आज पुलिस को सूचना मिली कि वह गांव में आया हुआ है। ऐसे में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से दो सोने की चेन और एक अंगूठी बरामद की है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179