Traffic Tail

जोधपुर में JCB से स्कॉर्पियो कार को सड़क पर पलटा,VIDEO:होटल का आगे का हिस्सा तोड़ा; पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया

जोधपुर में दबंगों ने एक होटल पर जेसीबी से हमला कर दिया। 3 फरवरी की रात बाप-बेटे समेत कुछ लोग जेसीबी लेकर होटल पर पहुंचे और जमकर हंगामा किया।

आरोपियों ने पहले तो जेसीबी से होटल के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो कार को टक्कर मारी, फिर होटल का फ्रंट तोड़ दिया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

वीडियो में आरोपी जेसीबी से होटल के बाहर खुलेआम गुंडागर्दी करते नजर आ रहे हैं। वे वहां खड़ी स्कॉर्पियो को जेसीबी से उठाकर पटक रहे हैं, और स्कॉर्पियो कार को कई बार पलटी मारते हुए दिख रहे हैं।

यह घटना नागौर हाईवे पर भवाद फांटा से पहले स्थित एक होटल की है। पुलिस ने मामले में बुधवार सुबह 6 बजे आरोपी मालाराम (50) को गिरफ्तार कर लिया था। गुरुवार को संत प्रेमदास वैष्णव को भी गिरफ्तार किया गया है।

अब देखिए, घटना से जुड़ी 5 PHOTOS….

आरोपियों ने होटल पर हमला करते हुए सबसे पहले होटल के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो कार को टक्कर मारी।
आरोपियों ने होटल पर हमला करते हुए सबसे पहले होटल के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो कार को टक्कर मारी।
आरोपियों ने होटल के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो कार को जेसीबी से पलट दिया।
आरोपियों ने होटल के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो कार को जेसीबी से पलट दिया।
आरोपियों ने होटल का फ्रंट भी तोड़ दिया।
आरोपियों ने होटल का फ्रंट भी तोड़ दिया।
आरोपियों ने होटल पर हमला करते हुए भारी नुकसान पहुंचाया। स्कॉर्पियो कार को जेसीबी से पलट दिया। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
आरोपियों ने होटल पर हमला करते हुए भारी नुकसान पहुंचाया। स्कॉर्पियो कार को जेसीबी से पलट दिया। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
स्कॉर्पियो कार को जेसीबी से सड़क पर कई पलटी खिला दी। घटना से आसपास के लोग भी डर गए थे।
स्कॉर्पियो कार को जेसीबी से सड़क पर कई पलटी खिला दी। घटना से आसपास के लोग भी डर गए थे।

होटल पर जेसीबी से हमला,2 गिरफ्तार

करवड़ थानाधिकारी परमेश्वरी के अनुसार, होटल संचालक जितेंद्र की ओर से करनाराम ने मालाराम, श्याम, प्रेमदास और अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में कहा- मालाराम से किसी बात पर बहस हो गई थी, जिसका बदला लेने के लिए वह अपने बेटे श्याम, प्रेमदास गोस्वामी और 4-5 अन्य लोगों के साथ जेसीबी लेकर होटल पर पहुंचा।

जेसीबी से होटल के आगे लगे टिन शेड और चाय की दुकान को नुकसान पहुंचाया, साथ ही वहां खड़े वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

थानाधिकारी परमेश्वरी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। बुधवार सुबह 6 बजे आरोपी मालाराम (50) को गिरफ्तार कर लिया गया, और आज संत प्रेमदास वैष्णव को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अन्य आरोपियों की जांच शुरू कर दी है।

ग्राहकों से मारपीट, जान से मारने की कोशिश

होटल संचालक जितेंद्र ने कहा कि मालाराम जेसीबी लेकर आया और स्कार्पियो को उठाकर पटककर क्षतिग्रस्त कर दिया। उसका इरादा था कि स्कार्पियो में जितेंद्र है और वह उसे मारने की नियत से टक्कर मार रहा था।

इसके बाद संत प्रेमदास वैष्णव पिक-अप में 10-15 बदमाशों को लेकर आए, जिन्होंने होटल में घुसकर स्टाफ और ग्राहकों से मारपीट की। एक ग्राहक, जो चाय पीने के लिए रुका था, उस पर भी कुल्हाड़ी से हमला किया गया। इस घटना से होटल में दहशत का माहौल बन गया था।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More