Traffic Tail

जेडीसी सिद्धार्थ महाजन के नेतृत्व में जेडीए में पारदर्शिता की दिशा में नई पहल

राज्य सरकार की सुशासन की मंशा के अनुरूप जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा आमजन एवं हितधारकों से संबंधित प्रकरणों के निस्तारण की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं सुगम बनाने की दिशा में एक नई पहल प्रारम्भ की है।

जयपुर विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन की अध्यक्षता में बुधवार को भवन मानचित्र समिति (बीपी) तथा गुरुवार को भवन मानचित्र समिति (ले-आउट प्लान) की बैठक जेडीए के मंथन सभागार में आयोजित की गई।

जेडीए द्वारा समिति की बैठकों की कार्यप्रणाली में सुधार करते हुए एक नई व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत अब भवन मानचित्र समिति (बीपी) एवं ले-आउट प्लान समिति की बैठकों में प्रस्तुत प्रकरणों के अनुमोदन के समय संबंधित विकासकर्ताओं, भवन निर्माताओं, आर्किटेक्ट्स एवं आवेदकों को भी बैठक में उपस्थित रहने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

इस व्यवस्था का उद्देश्य जेडीए अधिकारियों एवं संबंधित आवेदकों के मध्य प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करना है, जिससे प्रकरणों से संबंधित तकनीकी अथवा व्यावहारिक बिंदुओं का निराकरण बैठक के दौरान ही किया जा सके। इससे निर्णय प्रक्रिया अधिक स्पष्ट एवं समयबद्ध होगी।

जयपुर विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि जेडीए द्वारा अब प्रकरणों का निर्णय करते समय आवेदकों का पक्ष भी सुना जा रहा है। यह पहल जेडीए की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के साथ-साथ राज्य सरकार की सुशासन की नीति को प्रभावी रूप से लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के साथ आमजन का विश्वास भी सुदृढ़ होगा।

बुधवार को भवन मानचित्र समिति (बीपी) की बैठक में 8 प्रकरण रखे गये, जिनमें से 4 प्रकरणों का नियमानुसार अनुमोदन किया गया तथा गुरुवार को भवन मानचित्र समिति (ले-आउट प्लान) की बैठक में 18 प्रकरण रखे गये, जिनमें से 8 प्रकरणों का नियमानुसार अनुमोदन किया गया।

बैठक में जेडीए सचिव, निदेशक (योजना), अतिरिक्त आयुक्त (एलपीसी/पीआरएन), संबंधित जोन उपायुक्त, अतिरिक्त मुख्य नगर नियोजक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179