Traffic Tail

राजकीय कन्या महाविद्यालय में एनएसएस शिविर व उद्यमिता कार्यशाला आरंभ

राजकीय कन्या महाविद्यालय, नागौर में राष्ट्रीय सेवा योजना, महिला प्रकोष्ठ एवं एम.एस.एम.ई. एक्सटेंशन सेंटर नागौर के संयुक्त तत्वावधान में तृतीय एक दिवसीय एनएसएस शिविर तथा उद्यमिता जागरुकता पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ किया गया, जिसका आयोजन कार्यक्रम अधिकारी के निर्देशन में किया गया।

शिविर के अंतर्गत स्वयंसेविकाओं द्वारा “स्वच्छ परिसर स्वस्थ परिसर” एवं “स्वच्छता ही सेवा” का संदेश देते हुए श्रमदान किया गया। छात्राओं ने उत्साह एवं अनुशासन के साथ महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का परिचय दिया।

उद्यमिता जागरुकता से संबंधित विशेष व्याख्यान सत्र में वक्ताओं द्वारा उद्यमिता के महत्व, इसके विभिन्न प्रकारों, सफल उद्यमी बनने के गुण, उद्यम पंजीकरण एवं कानूनी प्रक्रियाओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि उद्यमिता केवल व्यवसाय से जुड़ी जानकारी नहीं है, बल्कि यह सोच में सकारात्मक बदलाव लाने की सतत प्रक्रिया है, जो परिश्रम के माध्यम से सपनों को सफलता की ओर ले जाती है। साथ ही महिला उद्यमिता के लिए आत्मविश्वास, जुनून और कठिन परिश्रम को आवश्यक बताया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा बड़ी संख्या में छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही।

कार्यक्रम मे प्रो. माया जाखड़, मो. शरीफ छिपा, अनुप्रिया सोनी सहित महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More