Traffic Tail

मानसिक स्वास्थ्य शिविर एवं मानसिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण का आयोजन सीएचसी मुंडवा में मरीजों की जांच, काउंसलिंग व दवा वितरण

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मुंडवा (नागौर) में जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जुगल किशोर सैनी के निर्देशानुसार मानसिक स्वास्थ्य शिविर एवं मानसिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, नागौर के अंतर्गत किया गया।
शिविर में डॉ. राधेश्याम रोझ (मानसिक रोग विशेषज्ञ एवं जिला नोडल अधिकारी, मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, नागौर) के नेतृत्व में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम द्वारा मरीजों की मानसिक जांच कर काउंसलिंग एवं दवा वितरण किया गया। इस दौरान बजरंग लाल जोशी (वार्ड असिस्टेंट) ने भी सेवाएं प्रदान कीं। शिविर में कुल 12 मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया।
शिविर को सफल बनाने में खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. राकेश सिरोही तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
मानसिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण का भी आयोजन
मानसिक स्वास्थ्य शिविर के साथ-साथ खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय, मुंडवा में मानसिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में 105 आशा कार्यकर्ताओं सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुंडवा तथा खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के समस्त कर्मचारियों को मानसिक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की गई।
प्रशिक्षण के दौरान डॉ. राधेश्याम रोझ द्वारा मानसिक रोगों की प्राथमिक स्तर पर पहचान, उचित परामर्श तथा आवश्यकता पड़ने पर मनोरोग विशेषज्ञ से संपर्क करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि आमजन एवं स्वास्थ्यकर्मी टेली-मानस हेल्पलाइन (14416) पर कॉल करके भी मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More