Traffic Tail

बालेसर की प्रहलादपुरा ग्राम पंचायत का पटवारी निलंबित:ग्रामीणों से रुपए लेते हुए का वीडियो सामने आने के बाद उपखंड अधिकारी ने किया सस्पेंड

बालेसर में चामू पंचायत समिति की प्रहलादपुरा ग्राम पंचायत के पटवारी दिनेश जाणी को निलंबित कर दिया गया है। ग्रामीणों से कथित अवैध वसूली का वीडियो सामने आने के सात दिन बाद उपखंड अधिकारी ने यह कार्रवाई की। निलंबन अवधि में पटवारी का मुख्यालय बालेसर उपखंड कार्यालय रहेगा।

वीडियो में रुपए लेते दिख रहा है पटवारी

यह वीडियो गत 30 जनवरी को वायरल हुआ था। इसमें पटवारी बनियान पहने एक कमरे में बैठे दिख रहे हैं, जबकि उनके पास बैठे कुछ लोग हाथ में कागज लिए रुपए इकट्ठा करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, यह वीडियो एक साल पुराना बताया जा रहा है।

चारपाई पर बैठे पटवारी दिनेश जाणी ग्रामीणों से रुपए लेते हुए।
चारपाई पर बैठे पटवारी दिनेश जाणी ग्रामीणों से रुपए लेते हुए।

वीडियो वायरल होने के बाद, बालेसर उपखंड अधिकारी भवानी सिंह चारण ने 31 जनवरी को पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था।

उपखंड अधिकारी ने किया निलंबित

पटवारी द्वारा दिया गया जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। वीडियो को देखते हुए, उपखंड अधिकारी भवानी सिंह चारण ने गुरुवार को पटवारी दिनेश जाणी को राजस्थान असैनिक सेवाएं (वर्गीकरण नियंत्रण और अपील) नियम 1958 के नियम 13 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

वीडियो पर पटवारी ने दी सफाई

पटवारी दिनेश जाणी ने इस संबंध में बताया- यह वीडियो दो साल पुराना है। उनके अनुसार, प्रहलादपुरा ग्राम पंचायत में एक गोशाला है जिसकी चारदीवारी नहीं है। गोशाला के पंजीकरण और चारदीवारी निर्माण के लिए ग्रामीण गोवंश के लिए पैसे एकत्रित कर रहे थे।

 

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More