कालवाड़ रोड स्थित प्राचीन सिद्धपीठ श्री कल्याणजी मंदिर,हातोज धाम में फुलेरा विधायक एवं जयपुर देहात पश्चिम कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष विद्याधर सिंह चौधरी तथा आमेर विधायक प्रशांत शर्मा ने मंदिर पहुंचकर भगवान श्री कल्याणजी महाराज के दर्शन किए और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर मंदिर के महंत रमेश वशिष्ठ ने दोनों विधायकों का कल्याणघणी माला से स्वागत करते हुए चरणामृत,दुपट्टा एवं प्रसाद भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया।उपस्थित जनसमूह ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए क्षेत्र की उन्नति एवं जनकल्याण की कामना की।कार्यक्रम में पूर्व प्रधान झोटवाड़ा रामप्रकाश जाट,मंदिर पुजारी पं.नीरज वशिष्ठ सहित अनेक गणमान्यजन एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।






