Traffic Tail

चितौडगढ़ में ग्राम विकास अधिकारी एवं बाबु लाल शर्मा, कनिष्ठ सहायक, ग्राम पंचायत सिंहपुर, पंचायत समिति कपासन, जिला चित्तौडगढ़ को 70,000 रूपये नगद व 1,40,000 रूपये का चैक कुल 2,10,000 रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार

एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चित्तौडगढ़ इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुए पारस राम विश्नोई, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत सिंहपुर, पंचायत समिति कपासन, जिला चित्तौडगढ़ एवं बाबु लाल शर्मा, कनिष्ठ सहायक, ग्राम पंचायत सिंहपुर, पंचायत समिति कपासन, जिला चित्तौडगढ़ को 70,000 रूपये नगद व 1,40,000 रूपये का चैक कुल 2,10,000 रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्‌तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस, गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चित्तौडगढ़ को एक शिकायत इस आशय की मिली कि ग्राम पंचायत सिंहपुर पंचायत समिति कपासन, जिला चित्तौडगढ़ के ग्राम विकास अधिकारी पारस राम विश्नोई एवं कनिष्ठ सहायक बाबु लाल शर्मा द्वारा परिवादी द्वारा ग्राम पंचायत सिंहपुर के अन्तर्गत विकास कार्यों के तहत 12,80,000 रूपये के कार्य करवाये जिनका परिवादी के फर्म के माह मई व जुन 2025 के 07 बिलों का ऑन लाईन फिडिग कर भुगतान करने की एवज में 2,10,000 रूपये की रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

जिस पर एसीबी के उप महानिरीक्षक पुलिस डॉ० रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों चित्तौडगढ़ के उप अधीक्षक पुलिस हरिश्चन्द्र सिंह के नेतृत्व में ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी पारस राम विश्नोई, ग्राम विकास अधिकारी एवं बाबु लाल शर्मा, कनिष्ठ सहायक को परिवादी से 70,000 रूपये नगद व 1,40,000 रूपये का चैक कुल 2,10,000 रूपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

एसीबी के महानिरीक्षक पुलिस, राजेश सिंह के सुपरविजन में आरोपी से पुछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More