Traffic Tail

कैंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, गंभीर घायल पत्नी जोधपुर रेफर

सोयला राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 62 पर खेड़ापा कस्बे में सोमवार देर शाम एक कैंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी घायल हो गई। हादसे को लेकर खेड़ापा निवासी जबारदीन पुत्र साबुदीन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार, मृतक रशीद मोहम्मद पुत्र साबुदीन सोमवार 2 फरवरी की शाम करीब पौने सात बजे अपनी पत्नी फुलबानो के साथ सोयला से खेड़ापा गांव की ओर मोटरसाइकिल से जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। मृतक रशीद राहगीरों की मदद से पहुंचाया अस्पताल हादसे में रशीद मोहम्मद और फुलबानो दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। रशीद की हालत गंभीर होने पर उसे मथुरादास माथुर अस्पताल जोधपुर रेफर किया गया, जबकि फुलबानो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जोधपुर में इलाज के दौरान रशीद मोहम्मद की मौत हो गई। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने कैंपर चालक पर तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More