Traffic Tail

भाजपा विधायकों के आरोपों पर सदन में माहौल गरमाया:गोपाल शर्मा बोले- कांग्रेस के पूर्व मंत्री दूसरे की पत्नी को अपनी बताकर विदेश-यात्रा पर ले गए थे

राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के दौरान बुधवार को भाजपा विधायक गोपाल शर्मा के आरोपों पर सदन में माहौल गरम हो गया। गोपाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की पिछली सरकार के दो राज्य मंत्री पेपरलीक में जेल जाने चाहिए, डीजीपी ने फाइल देखते ही कहा था ये दो राज्य मंत्री जेल जाने चाहिए। कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार,पेपरलीक आम बात थी।

विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के राज में एक पूर्व मंत्री तो दूसरे की पत्नी को अपनी पत्नी बताकर विदेश यात्रा तक पर ले गए थे। शांति धारीवाल सहित वरिष्ठ नेताओं को पता है वो पूर्व मंत्री कौन थे?

गोपाल शर्मा ने कांग्रेस के कुछ पूर्व मंत्रियों के नाम गिनाए, जिस पर नेता प्रतपक्ष टीकाराम जूली ने आपत्ति करते हुए कहा कि जो सदन का सदस्य नहीं है, उस पर चर्चा नहीं कर सकते। इस पर सभापति संदीप शर्मा ने कहा कि अगर किसी का नाम लिया है तो उसे सदन की कार्यवाही से हटा दिया जाएगा।

राजस्व मंत्री हेमंत मीणा स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए तो कांग्रेस विधायकों को स्पीकर वासुदेव देवनानी ने शांत कराया।
राजस्व मंत्री हेमंत मीणा स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए तो कांग्रेस विधायकों को स्पीकर वासुदेव देवनानी ने शांत कराया।

मंत्री झाबर सिंह खर्रा भी सवालों में विपक्ष से उलझ गए विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान राजस्व मंत्री के बाद यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा भी सवालों में विपक्ष से उलझ गए। इस दौरान सदन में मंत्रियों और विपक्ष के बीच नोकझोंक और हंगामा हुआ।

विवाद की शुरुआत आरएलडी विधायक सुभाष गर्ग के सवाल से हुई। गर्ग ने भरतपुर में आवासहीन परिवारों की संख्या और पीएम आवास योजना के पात्र परिवारों पर सवाल पूछा था।

मंत्री के जवाब से असंतुष्ट सुभाष गर्ग ने कहा कि पहले आवासहीन परिवारों की संख्या बताइए। मंत्री पीएम आवास योजना की पात्रता की शर्तें बताने लगे।

गर्ग ने आपत्ति करते हुए कहा- होमलेस पॉलिसी-2022 में आवसहीन परिवारों के सर्वे करने का प्रावधान है या नहीं। मैंने तो इस पर जवाब मांगा था। मैं तो हां-ना में जवाब मांग रहा हूं।

विधानसभा में कार्यवाही की PHOTOS….

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने यूडीएच मंत्री के जवाब के बीच दो मंत्रियों के खड़े होने पर तंज कसते हुए कहा- यहां एडवोकेट की जरूरत नहीं होती।
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने यूडीएच मंत्री के जवाब के बीच दो मंत्रियों के खड़े होने पर तंज कसते हुए कहा- यहां एडवोकेट की जरूरत नहीं होती।
बुधवार को विधानसभा में कांग्रेस विधायक पीतराम सिंह काला के सवाल का स्पष्ट जवाब राजस्व मंत्री हेमंत मीणा नहीं दे पाए।
बुधवार को विधानसभा में कांग्रेस विधायक पीतराम सिंह काला के सवाल का स्पष्ट जवाब राजस्व मंत्री हेमंत मीणा नहीं दे पाए।
भरतपुर के आरएलडी विधायक सुभाष गर्ग के सवार पर अपने मंत्री को घिरते देख उद्योग मंत्री ने कहा- यूडीएच मंत्री पूरी तैयारी से आए हैं।
भरतपुर के आरएलडी विधायक सुभाष गर्ग के सवार पर अपने मंत्री को घिरते देख उद्योग मंत्री ने कहा- यूडीएच मंत्री पूरी तैयारी से आए हैं।
विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान यूडीएच मंत्री भी सवालों में विपक्ष से उलझ गए।
विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान यूडीएच मंत्री भी सवालों में विपक्ष से उलझ गए।
Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More