Traffic Tail

भरतपुर में सड़क चौड़ी करने के लिए मकान तोड़े:कच्चा कुंडा पर 80 फुट होगी रोड, लोगों को रहने के लिए दिए अस्थायी फ्लैट

भरतपुर नगर निगम सड़क चौड़ीकरण मिशन के तहत कच्चा कुंडा इलाके में पक्के निर्माणों को तोड़ रहा है। कार्रवाई में कई लोगों के मकान भी ध्वस्त किए जा रहे हैं।

सड़क के दोनों ओर से 25-25 फुट तक अतिक्रमण हटाया जा रहा है। करीब 60 से 70 मकान प्रभावित हो रहे हैं। किसी का पूरा मकान टूट रहा है तो किसी का थोड़ा हिस्सा। जिन लोगों के मकानों का 50 प्रतिशत से अधिक हिस्सा टूट गया है, उन्हें नगर निगम की ओर से अस्थायी फ्लैट उपलब्ध कराए गए हैं। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने नगर निगम की टीम का विरोध भी किया।

कार्रवाई की PHOTOS…

नगर की कार्रवाई के दौरान लोगों ने टीम का किया विरोध।
नगर की कार्रवाई के दौरान लोगों ने टीम का किया विरोध।
सड़क चौड़ी करने लिए जेसीबी से मकानों को तोड़ा गया।
सड़क चौड़ी करने लिए जेसीबी से मकानों को तोड़ा गया।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान मथुरा गेट थाना व पुलिस लाइन का जाब्ता तैनात किया गया है।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान मथुरा गेट थाना व पुलिस लाइन का जाब्ता तैनात किया गया है।
मकान तोड़ते समय जब बिजली के तार बीच में आए, तो कर्मचारियों ने उन्हें हटाया।
मकान तोड़ते समय जब बिजली के तार बीच में आए, तो कर्मचारियों ने उन्हें हटाया।
Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More