Traffic Tail

आपसी रंजिश को लेकर मर्डर करने वाले 6 बदमाश पकड़े:4 बाइक पर सवार होकर आए 8 बदमाशों ने किया था हमला

उदयपुर की डबोक थाना पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों ने आपसी विवाद को लेकर शंकरलाल की हत्या कर दी थी। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुट गई है।

डबोक थानाधिकारी हुकमसिंह ने बताया कि आरोपी किशनलाल पिता रामा गमेती, प्रेमशंकर उर्फ प्रेमलाल पिता सकाराम, मोहनलाल पिता केशू गमेती, हीरालाल पिता केशू, रोडीलाल पिता चतरा गमेती और कलाशंकर उर्फ कमलेश पिता चतरा को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी रेबारियों का गुडा डबोक के निवासी हैं।

रास्ते में 4 बाइक सवार 8 बदमाशों ने किया था हमला पुलिस के अनुसार, प्रार्थी हेमेन्द्र पिता पन्नालाल गमेती सेक्टर-11 हाल डबोक ने थाने में रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि 31 जनवरी को वह और शंकरलाल पिता रामाजी निवासी गुडली दोनों घर से कार लेकर जो​गणिया माताजी के लिए रवाना हुए थे। रास्ते में दोस्त प्रभुलाल पिता वेणीराम, नंदू पिता बा​बरिया और लक्ष्मण पिता केशू डांगी को अलग-अलग जगह से साथ बैठाया।

रास्ते में भूता बस स्टैंड प्लानिंग के पास गाड़ी रोकी। इस दौरान शंकर के मोबाइल पर किसी का कॉल आया तो वह कार से बाहर निकलकर बात करने लगा। तभी 4 बाइकों पर सवार होकर करीब 8 युवक वहां आए और अचानक लात-घूसों से शंकर से मारपीट करने लगे। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।

इस दौरान उन्होंने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन हमलावर नहीं रुके। इसके बाद घायल को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More