Traffic Tail

बजट को लेकर बोले नेता विपक्ष राहुल गांधी, यूथ के लिए जॉब के अवसर लगातार घट रहे, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में गिरावट जारी

नई दिल्ली: बजट को लेकर नेता विपक्ष राहुल गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है. राहुल गांधी ने कहा कि यूथ के लिए जॉब के अवसर लगातार घट रहे है. मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में गिरावट जारी है. निवेशक भारत से पूंजी निकाल रहे है. आंकड़े बताते है कि घरेलू बचत में तेज गिरावट आई. राहुल गांधी ने कहा कि किसान लगातार आर्थिक संकट का सामना कर रहे है. बजट में इन तमाम चुनौतियों से निपटने की कोई रणनीति नजर नहीं आई. कुल मिलाकर बजट भारत की वास्तविक चुनौतियों के प्रति आंख मूंदे हुए दिखाई देता.

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आम बजट की तारीफ की. पीएम मोदी ने कहा कि चैंपियन MSME की तैयारी भविष्योन्मुख है. ये युवा शक्ति का बजट है. रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. इस बजट में महिला शक्ति की झलक है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बजट भारत की वैश्विक भूमिका को सशक्त करता है. इस बजट से आत्मनिर्भर भारत को नई रफ्तार मिलेगी. बायोफार्मा शक्ति मिशन, सेमी कंडक्टर पर जोर दिया. युवाओं को उड़ान के लिए खुला आसमान है. इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए कदम है. इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए कदम है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज का बजट ऐतिहासिक है. विकसित भारत की नींव मजबूत होगी. बजट अपार अवसरों का राजमार्ग है. निर्मलाजी ने इतिहास रच दिया. महंगाई कंट्रोल करने पर फोकस है. हम जल्द से जल्द तीसरी अर्थव्यवस्था बनेंगे. भारत-यूरोप FTA का लाभ हमारे हित में है.आपको बता दें कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बजट पेश किया. कैंसर से जुड़ी 17 दवाइयां भारत में सस्ती होंगी. एविएशन कंपोनेंट और पार्ट्स पर कस्टम ड्यूटी से छूट का प्रस्ताव है. निर्यात-आयात को बढ़ावे के लिए कस्टम ड्यूटी फ्री सामान की सीमा बढ़ाने का प्रस्ताव है. शेयर बाजार में ऑक्शन ट्रेडिंग पर टैक्स बढ़ा दिया गया. टैक्स बढ़ने से शेयर बाजार गिर गया.

निर्मला सीतारमण ने कहा कि हाई क्वालिटी के आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स का एक्सपोर्ट करेंगे. युवाओं को करियर पाथवे उपलब्ध कराने के लिए स्कीम लाई जाएगी. अगले पांच साल में एक लाख स्पेशलिस्ट हेल्थकेयर प्रोफेशनल बनेंगे. 1.5 लाख केयर गिवर्स को ट्रेनिंग देंगे. भारतीय योग दुनियाभर में फैले. इसके लिए क्वालिटी आयुर्वेदिक प्रोडक्ट के एक्सपोर्ट को बढ़ावा देंगे. आयुर्वेद के तीन नए एम्स बनाए जाएंगे. आयुर्वेदिक दवाइयों की टेस्टिंग के नेशनल लैब्स बनाए जाएंगे. जामनगर में WHO ट्रेडिशनल मेडिसिन सेंटर बनाया जाएगा.

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More