Traffic Tail

देश के आम बजट को लेकर CM भजनलाल शर्मा बोले- यह बजट आर्थिक विकास और लोगों की आकांक्षाओं पर खरा उतरने को समर्पित है

जयपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के आम बजट को लेकर प्रेस वार्ता की. उन्होंने पीएम मोदी का हृदय से आभार, अभिनन्दन करते हुए कहा कि निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया है. नए भारत के निर्माण के संकल्प की सशक्त घोषणा है. सबका साथ, सबका विकास, केवल नारा नहीं नीति है. तेज आर्थिक विकास और लोगों की आकांक्षाओं पर खरा उतरने को समर्पित है. आर्थिक विकास तेज और सतत होगा.

पूरा देश 7 % की विकास दर से शानदार आगे बढ़ रहा है. नए भारत की महत्वाकांक्षा को दर्शाता है. सही मायने में बजट युवा, महिला, किसान, मजदूर, गरीब और आम आदमी का बजट है. टूरिस्ट गाइड को IIM जैसे संस्थान से ट्रेनिंग का मौका मिलेगा. वर्ल्ड क्लास कंटेंट क्रिएशन में युवा खुद को दक्ष बना सकेगा. महिलाओं की आर्थिक भागीदारी मजबूत की जा रही है.

राजस्थान में भी मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा:
हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल से उन्हें आगे बढ़ने में मदद मिलेगी.  लॉन विथ कैपिटल स्कीम से पशुपालकों को लाभ मिलेगा. राजस्थान में भी मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा. मेडिकल टूरिज्म पॉलिसी राजस्थान में लागू जिससे फायदा होगा. 12 साल से देश वित्तीय अनुशासन के साथ आगे बढ़ रहा है. वित्तीय अनुशासन के साथ बढ़ रहा देश आगे है.

आत्मनिर्भर भारत संबंधी नीति छोटे उद्योगों को सहायता देगी:
राजस्थान में सेमी कंडक्टर और डाटा सेंटर नीति जारी की है जिससे प्रदेश लाभान्वित होगा. आत्मनिर्भर भारत संबंधी नीति छोटे उद्योगों को सहायता देगी. जेसीबी जैसे बड़े कारखाने पहले से राजस्थान में है. हमारे इंडस्ट्री कॉरिडोर आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं. आप राजस्थान में अपनी यूनिट लगाए. बजट में विदेशी निवेश को आकर्षित करने की योजना है. राजस्थान को विकास की मुख्य धारा में और मजबूती से जोड़ने का काम बजट में किया है.

PM सूर्यघर योजना से 40 लाख नए घर सौर ऊर्जा से लाभान्वित होंगे:
राजस्थान में रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी होगी. अवसंरचना विकास के लिए 12 लाख 20 हजार करोड़ का प्रावधान है. प्रदेश के शहर भी होंगे लाभान्वित, म्युनिसिपल बॉन्ड भी लाभदायक है. PM सूर्यघर योजना से 40 लाख नए घर सौर ऊर्जा से लाभान्वित होंगे. लिथियम और पूंजीगत सामानों में कस्टम ड्यूटी में छूट दी है. खनन उद्योग को राजस्थान में बढ़ावा मिलेगा.

राजस्थान को देश की विकास यात्रा का मजबूत स्तंभ मानकर लाभान्वित किया है:
राजस्थान को विकास की मुख्य धारा में और मजबूती से जोड़ने का काम बजट में किया. राजस्थान में रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी होगी.  अवसंरचना विकास के लिए 12 लाख 20 हजार करोड़ का प्रावधान है. प्रदेश के शहर भी होंगे लाभान्वित, म्युनिसिपल बॉन्ड भी लाभदायक है. PM सूर्यघर योजना से 40 लाख नए घर सौर ऊर्जा से लाभान्वित होंगे. लिथियम और पूंजीगत सामानों में कस्टम ड्यूटी में छूट दी है. खनन उद्योग को राजस्थान में बढ़ावा मिलेगा.

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179