Traffic Tail

अजमेर में 19 साल की युवती से रेप:शादी का झांसा देकर बनाया शिकार,अश्लील फोटो-वीडियो से किया ब्लैकमेल

अजमेर में एक युवती को शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एक युवक पर प्रेम जाल में फंसा कर रेप करने और अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।

पीड़िता की शिकायत पर मुख्य आरोपी सहित करीब चार जनों के खिलाफ आदर्श नगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

आदर्श नगर थाना पुलिस के अनुसार 19 साल की पीड़िता ने मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़िता ने बताया कि एक शादी में उसकी युवक से मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। एक दिन आरोपी ने उसे शादी करने का प्रस्ताव दिया और अपने साथ जोधपुर ले गया।

शादी का झांसा देकर बनाया शिकार

पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने वहां पर उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाने का प्रयास किया तो पीड़िता ने आरोपी को ऐसा करने से मना कर दिया। लेकिन आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती रेप किया। इस दौरान उसके अश्लील फोटो वीडियो भी बना लिए गए।

पीड़िता ने बताया कि जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी उसे वापस अजमेर लाया और अपने रिश्तेदारों से मुलाकात करवाई। बाद में उसे कोर्ट में ले जाकर फर्जी शादी के दस्तावेज बनवाए गए।

पीड़िता ने बताया कि कुछ समय बाद पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है। लेकिन इसके बाद भी आरोपी के द्वारा उसे ब्लैकमेल किया। आदर्श नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More