Traffic Tail

जयपुर विकास प्राधिकरण मे कार्यकारी समिति की बैठक हुई संपन्न

जयपुर विकास प्राधिकरण की कार्यकारी समिति की 259वीं बैठक गुरूवार को संपन्न हुई, जिसमें शहर के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

जोन-13 क्षेत्र में विभिन्न सेक्टर सड़कों के सर्वे, सीमांकन और जीएसबी स्तर तक निर्माण कार्यों के लिए दरों का अनुमोदन किया गया।

बैठक में महल रोड, जयपुर में आयोजित आर्मी डे परेड के लिए टेन्टेज, बेरिकेटिंग और अस्थायी बिजली कार्यों पर हुए व्यय हेतु 959.56 लाख रुपये की कार्योत्तर स्वीकृति प्रदान की गई।

जेडीए के क्षेत्राधिकार में वृद्धि हेतु राज्य सरकार की अधिसूचना दिनांक 01.10.2025 में संशोधन किए जाने का निर्णय लिया गया।

जोन-06 में म्युचअल हाउसिंग कॉपरेटिव सोसायटी की योजना रजत विहार (स्कीम नं. 24) में भूखण्ड संख्या 41, 44, 34, 35 पर प्रस्तावित जोनल विकास योजना की 60 फीट सड़क के एलाईंमेन्ट में परिवर्तन के संबंध में निर्णय लिया गया।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More