Traffic Tail

मिनी ट्रक ने बच्चे को कुचला, उदयपुर में प्रदर्शन:स्कूल से साइकिल पर घर जा रहा था बच्चा, प्रत्यक्षदर्शी बोले- बच्चे का सिर बिखर गया, 5 लाख मुआवजे पर बनी सहमति

उदयपुर में स्कूल से घर लौट रहे 11 साल के बच्चे को मिनी ट्रक ने कुचल दिया। टायर बच्चे के सिर के ऊपर से गुजर गया था। हादसे में बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना बुधवार शाम प्रतापनगर थाना क्षेत्र इलाके की है। गुरुवार को गुस्साए लोगों ने उदयपुर-डबोक एयरपोर्ट नेशनल हाईवे पर नाकोड़ा नगर-रकमपुरा जाने वाले मार्ग पर प्रदर्शन किया।

तीन घंटे तक प्रदर्शन चला। इसके बाद क्षेत्रवासियों में से 7 से 8 जनों के प्रतिनिधी मंडल को पुलिस द्वारा जिला प्रशासन से वार्ता के लिए ले जाया गया। क्षेत्रवासी जीवन सोलंकी ने बताया कि 5 लाख मुआवजे पर सहमति बनी है। साथ ही क्षेत्र में 7 दिन में रोड बनाने का आश्वासन दिया है।

क्षेत्रवासियों ने कहा- बुधवार को बच्चे गोरांग शर्मा (11) का शव देखकर लोग घबरा गए, क्योंकि उसका शव बुरी तरह से कुचल गया था।

प्रत्यक्षदर्शी अमित तातेड़ ने बताया- गोरांग का सिर बुरी तरह से कुचला हुआ था। उसकी साइकिल सड़क पर बने गड्ढे में गई, जिससे वह गिर गया। उसी समय पीछे से आ रहे मिनी ट्रक ने उसे कुचल दिया।

बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बच्चे की साइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मिनी ट्रक को छोड़कर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। लोगों की भारी संख्या में भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची प्रतापनगर थाना पुलिस ने मिनी ट्रक जब्त कर किया था और आरोपी ड्राइवर के तलाश में जुट गई।

अब देखिए, विवाद से जुड़ी PHOTOS….

इस हादसे के बाद मौके पर प्रदर्शन करने के दौरान महिलाएं भी शामिल हुई।
इस हादसे के बाद मौके पर प्रदर्शन करने के दौरान महिलाएं भी शामिल हुई।
आक्रोशित लोगों ने टायर जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया।
आक्रोशित लोगों ने टायर जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया।
आज प्रदर्शन के दौरान जमा हुए लोग, सामने जो स्कूल बस आ रही है वो रास्ता नाकोड़ा नगर और रकमपुरा जाता है।
आज प्रदर्शन के दौरान जमा हुए लोग, सामने जो स्कूल बस आ रही है वो रास्ता नाकोड़ा नगर और रकमपुरा जाता है।
मौके पर प्रतापनगर पुलिस थाने से जाब्ता लगाया गया।
मौके पर प्रतापनगर पुलिस थाने से जाब्ता लगाया गया।
अशापुरा नगर का गोरांग शर्मा (11) स्कूल से छुट्टी होने के बाद साइकिल से घर लौट रहा था तब पीछे से आई तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी।
अशापुरा नगर का गोरांग शर्मा (11) स्कूल से छुट्टी होने के बाद साइकिल से घर लौट रहा था तब पीछे से आई तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी।
जहां लोग प्रदर्शन कर रहे है वहां भीड़ जमा हुई है।
जहां लोग प्रदर्शन कर रहे है वहां भीड़ जमा हुई है।
Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More