Traffic Tail

जोधपुर में नगर निगम ने फैक्ट्री तोड़ी, तनावपूर्ण हुए हालात:गुस्साए लोग धरने पर बैठे, बोले- पहले नोटिस नहीं दिया; पुलिसदल तैनात किया गया

जोधपुर नगर निगम की टीम ने बुधवार को कागा कागडी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए रंगाई-छपाई करने वाली एक फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।

कार्रवाई के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और नगर निगम के बीच झड़प हुई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।

इसके बाद समाज के विशेष वर्ग के लोगों ने चौराहे पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया और नगर निगम की कार्रवाई का विरोध जताया। इससे क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। हालात को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसीपी मंगलेश चुंडावत भी घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों से समझाइश की।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाया।

अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया

पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को शांत किया। वहीं क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया गया।

स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब दो माह पहले नगर निगम की टीम ने दो फैक्ट्रियों को सीज किया गया था। उस दौरान आवश्यक फोटोग्राफ भी लिए गए थे। नगर निगम की टीम नियमित रूप से क्षेत्र में निगरानी कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना की फैक्ट्री पर कार्रवाई से पहले नोटिस नहीं दिया गया था।

कार्रवाई का विरोध करते हुए स्थानीय लोगों ने निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
कार्रवाई का विरोध करते हुए स्थानीय लोगों ने निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

एसीपी मंगलेश चुंडावत ने बताया- नगर निगम द्वारा रंगाई-छपाई के कार्यों को लेकर आज एक टीम मौके पर पहुंची, जहां नियमानुसार कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोग काफ़ी आक्रोशित हो गए और विरोध स्वरूप धरने पर बैठ गए।

धरने के दौरान लोगों द्वारा एक आवेदन (एप्लीकेशन) सौंपा गया, जिस पर उच्च अधिकारियों ने मामले में निष्पक्ष एवं नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए। धरना समाप्त कर अपने-अपने घरों की ओर लौट गए। अधिकारियों ने बताया- आगे जो भी कार्रवाई होगी, वह पूरी तरह नियमों के तहत और निष्पक्ष रूप से की जाएगी।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179