Traffic Tail

जयपुर में गत्ते के गोदाम में लगी आग- VIDEO:कागज के बंडलों में आग से ऊंची-ऊंची लपटें उठी, लाखों रुपए का सामान जला

जयपुर में गत्ते के एक गोदाम में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। गोदाम में रखा लाखों रुपए का माल जलकर खाक हो गया। फायर बिग्रेड की 8 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। प्रथमदृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। मामला विश्वकर्मा थाना पुलिस का है।

एएसआई (विश्वकर्मा) मदन लाल ने बताया- विश्वकर्मा इलाके में मुन विहार में कागज गत्ते का गोदाम है। रात करीब 2:30 बजे बंद गोदाम में आग लग गई। गोदाम के शटर के नीचे से धुएं का गुब्बार उठने लगा। कुछ ही देर में कागज के आग पकड़ने के चलते गत्ते के बंडल जलने लग गए। गोदाम से आग की भीषण लपटें उठने लगी।

सूचना पर पुलिस और फायर बिग्रेड की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंची। इसके बाद करीब 2 घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। पुलिस का कहना है कि आग से गोदाम में रखा लाखों रुपए का कीमती सामान जलकर राख हो गया।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More