Traffic Tail

RGHS में गड़बड़ी करने पर 8 हॉस्पिटल-डायग्नोस्टिक सेंटर्स पर एक्शन:7 डॉक्टर्स के खिलाफ कार्रवाई के लिए हेल्थ डिपार्टमेंट को लिखा पत्र

राजस्थान गर्वमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) के तहत गड़बड़ी करने पर 8 हॉस्पिटल और डायग्नोस्टिक सेंटर्स पर कार्रवाई की है। इसके अलावा 7 डॉक्टर्स के खिलाफ भी कार्यवाही के लिए विभाग काे पत्र लिखा है।

RGHS की परियोजना अधिकारी निधि पटेल ने बताया- पिछले एक माह में 8 हॉस्पिटलों और डायग्नोस्टिक सेंटर्स को डी-एम्पैनल किया है। साथ ही 5 हॉस्पिटलों का ट्रांजैक्शन मैनेजमेंट सिस्टम (TMS) ब्लॉक किया गया है। उनके भुगतान भी रोके गए हैं। इन सभी हॉस्पिटल के खिलाफ गलत तरीके से इलाज करने और अनियमितताओं के मामले सामने आए थे।

पटेल ने बताया- इनके अलावा गलत तरीके से उपचार किए जाने पर 2 डॉक्टरों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई (निलंबन) के लिए स्वास्थ्य विभाग को पत्र भेजा है। इनके अलावा 5 अन्य डॉक्टर्स के विरुद्ध भी विभागीय एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए लेटर जारी किया है।

फार्मेसी से 8 लाख की वसूली

परियोजना अधिकारी ने बताया- पिछले एक माह में 2 प्रकरणों में हॉस्पिटलों की तरफ से लाभार्थियों से वसूली गई नकद राशि 2 लाख 82,044 रुपए वापस लाभार्थियों को लौटाई। साथ ही 11 फार्मेसियों को सस्पेंड किया है। इन फार्मेसियों से करीब 8 लाख रूपए की रिकवरी की गई है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More