Traffic Tail

रामदेव का विमान जयपुर डायवर्ट,अयोध्या से दिल्ली जा रहे थे:चंडीगढ़ फ्लाइट हुई कैंसिल, चेन्नई-मुंबई समेत कई फ्लाइट्स डायवर्ट

उत्तर भारत में खराब मौसम का असर हवाई यातायात पर साफ नजर आने लगा है। चंडीगढ़ और दिल्ली में मौसम खराब होने के चलते कई फ्लाइट्स को जयपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया, वहीं कुछ फ्लाइट्स कैंसिल भी की गईं। इससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

योग गुरु स्वामी रामदेव भी मौसम की मार से प्रभावित हुए। स्वामी रामदेव चार्टर फ्लाइट से अयोध्या से दिल्ली जा रहे थे, लेकिन दिल्ली में खराब मौसम के चलते विमान की लैंडिंग नहीं हो पाई। इसके बाद चार्टर विमान को जयपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। फिलहाल स्वामी रामदेव जयपुर एयरपोर्ट पर विमान के अंदर ही मौजूद हैं और आगे के मौसम हालात का इंतजार किया जा रहा है।

चंडीगढ़ जा रही फ्लाइट को जयपुर डायवर्ट किया चंडीगढ़ में खराब मौसम के कारण चेन्नई से चंडीगढ़ जा रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E – 6005 को भी जयपुर डायवर्ट किया गया। फ्लाइट चंडीगढ़ में लैंड नहीं कर सकी, जिसके बाद पायलट ने सुरक्षा कारणों से जयपुर को ऑप्शनल एयरपोर्ट चुना।

मुंबई से चंडीगढ़ जा रही फ्लाइट को जयपुर एयरपोर्ट पर उतारा इसी तरह मुंबई से चंडीगढ़ जा रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E – 5262 को भी खराब मौसम के चलते जयपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। इससे पहले भी मुंबई से चंडीगढ़ जाने वाली एक अन्य फ्लाइट को डायवर्ट किया जा चुका है।

जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों को परेशानी रही वहीं जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E – 7717 को कैंसिल कर दिया गया। यह फ्लाइट दोपहर 2 बजे जयपुर एयरपोर्ट से रवाना होने वाली थी, लेकिन चंडीगढ़ में मौसम की खराब स्थिति को देखते हुए इसे कैंसिल कर दिया गया। फ्लाइट कैंसिल होने से चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

वहीं लगातार डायवर्जन और फ्लाइट कैंसिल होने से जयपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों को परेशानी हो रही है। एयरलाइंस की ओर से यात्रियों को वैकल्पिक फ्लाइट्स और रिफंड की जानकारी दी जा रही है। वहीं अब मौसम सामान्य होने के बाद ही फ्लाइट संचालन सुचारू रूप से शुरू होने की उम्मीद है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179