Traffic Tail

पाली में बहन-जीजा ने हड़पे एक करोड़ के गहने:पीड़ित बोला- व्यापार करने के लिए उधार लिए थे, अब लौटाने से कर रहे इनकार

पाली में एक व्यक्ति ने अपने ही बहन-बहनोई के खिलाफ करीब एक करोड़ रुपए के सोने-चांदी के गहने हड़पने का आरोप लगाया है। इसको लेकर टीपी नगर थाने में पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की।

टीपी नगर SHO हनुवंत सिंह सिसोदिया ने बताया- पाली जिले के चाडवास (सोजत) निवासी मुकेश सोनी पुत्र गणपतलाल सोनी ने रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि लालकी गांव (रोहट) में उसके सोने-चांदी की शॉप है।

पाली शहर के विद्या नगर में रहने वाले उसकी बहन तारा और बहनोई प्रकाश सोनी करीब एक साल पहले उससे मिल और व्यापार बढ़ाने की बात कहते हुए उधार में सोने-चांदी के गहने और रुपए मांगें।

रिश्तेदार होने के चलते व्यापार कर उसने करीब दस दिन बाद उन्हें 12 लाख रुपए केश, 4 किलो चांदी के गहने दिए। जिन्हें वापस छह महीने में लौटाने की बात उन्होंने कही।

करीब आधा किलो सोने के गहने और दिए रिपोर्ट में पीड़ित ने बताया कि व्यापार नहीं चल रहा है ऐसी बात कहते हुए उसकी बहन तारा ने और गहने मांगें। ऐसे में उसे 481 ग्राम सोने के गहने और दिए। ताकि बहन-बहनोई का व्यापार अच्छे से चल सके। दिए गए सोने-चांदी के गहनों की बाजार कीमत करीब एक करोड़ रुपए है।

रिपोर्ट में बताया कि 16 जुलाई 2025 को वापस गहने मांगने उसकी पत्नी उसके बहन-बहनोई के घर गई तो उन्होंने झगड़ा किया और लौटाने से इनकार कर दिया। फिर 7 नवंबर 2025 को उनके घर पर आए तथा झगड़ा किया। इससे परेशान होकर उन्होंने अपने बहन-बहनोई के खिलाफ टीपी नगर थाने में करीब एक करोड़ रुपए के सोने-चांदी के गहने हड़पने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More