Traffic Tail

अजमेर में नाबालिग से 4 साल तक रेप:कैफे में मिले थे दोनों, युवक ने शादी का झांसा देकर फंसाया

अजमेर में शादी का झांसा देकर नाबालिग से 4 साल तक रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी युवक पर कैफे में रेप करने का आरोप लगाया है।

पीड़िता की शिकायत पर अलवर गेट थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच थाना प्रभारी नरेंद्र जाखड़ कर रहे है।

अलवर गेट थाना पुलिस में दी रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि साल 2021 में एक कैफे में युवक से मुलाकात हुई थी। युवक ने कुछ दिनों बाद उसे शादी के लिए प्रस्ताव रखा। इसके बाद आरोपी ने अपने कैफे में बुलाकर अश्लील हरकत की। विरोध करने पर शादी करने का झांसा देकर फिजिकल रिलेशन बनाए। अलवर गेट थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179