Traffic Tail

पॉच भूमि पर अवैध कॉलोनी को पूर्णतः किया ध्वस्त

जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-09 में जगतपुरा सी.बी.आई फाटक से 07 नं. चौराहा की तरफ जाने वाली 160 फीट रोड़ पर आर.ओ.बी. योजना में आ रहे अतिक्रमणों को हटवाया जाकर रोड़ सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। जोन-12 में निजी खातेदारी करीब 05 बीघा कृषि भूमि पर नवीन अवैध कॉलोनी का पूर्णतः ध्वस्त किया गया।

उप महानिरीक्षक पुलिस, राहुल कोटोकी ने बताया कि जोन-09 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित जगतपुरा सी.बी.आई फाटक से 07 नं. चौराहा की तरफ जाने वाली 160 फीट रोड़ पर आर.ओ.बी. योजना में आ रहे अतिक्रमणों 08 पक्की दुकानें, 02 टीनषेडनुमा ढ़ाबे, बाउण्ड्रीवाल, चबूतरे, थडियां, ठेलें, होर्डिंग, साईन बोर्ड इत्यादि लगाकर करीब 01 कि.मी. एरिया तक किये गये अतिक्रमणों को सामूहिक अभियान के तहत उप नियंत्रक प्रवर्तन-तृतीय, प्रवर्तन अधिकारी जोन-09, 13, 14 की मौजूदगी में स्थानीय पुलिस थाना रामनगरिया के सहयोग से महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देषन में आज जोन-09 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन एवं मजदूरों की सहायता से ध्वस्त कर हटवाया जाकर रोड सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

जोन-12 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित कालवाड़ रोड़, ग्राम मुण्डोता, जिला जयपुर में करीब 05 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सडकें, प्लॉटों की बाउण्ड्रीवाल, डिमार्केषन, पत्थरगढ़ी व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होने पर महानिरीक्षक राहुल कोटोकी के निर्देषन में आज जोन-12 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से प्रारिम्भक स्तर पर ही ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया।

उक्त कार्यवाहियां मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन शिल्पा चौधरी के पर्यवेक्षण में उपनियंत्रक प्रवर्तन-तृतीय, चतुर्थ, प्रवर्तन अधिकारी जोन-09, 12, तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179