Traffic Tail

नोहर फीडर एवं जसाना वितरिका में सिंचाई पानी की मांग को लेकर गांव भगवान में किसानों की जनसभा आयोजित

ग्राम पंचायत भगवान में मंगलवार को मुख्य चौपाल में किसानों की जनसभा का आयोजन किया गया।जनसभा में आसपास के गांवो काफी संख्या में किस पहुंचे।इस मौके पर पूर्व प्रधान सोहनलाल ढिल किसान जनसभा में पहुंचे उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि नोहर‌ फीडर एव जसाना वितरिका में लंबे समय से किसान अपने हक का 332 क्यूसेक सिंचाई पानी के लिए संघर्ष कर रहा है।लेकिन प्रशासन की अनदेखी के कारण फसलों पर संकट मंडरा रहा है।उन्होंने आह्वान किया कि आगामी 23 जनवरी को अधिक से अधिक संख्या में किसान भाई भगवान हेड पहुंचें।किसान नेता सुरेंद्र सिहाग ने बताया कि महापंचायत में क्षेत्र नोहर फीडर एव जसाना वितरिका से जुड़े हुए लगभग 35 गांवों ‌के किसान पहुंच कर अपनी हुंकार भरेंगे और जब तक हक का सिंचाई पानी नहीं मिल जाता आंदोलन जारी रहेगा।मंगलवार को गांव देईदास,भगवान,टोपरिया,ढण्ढेला,श्योदानपूरा,खिन्नानियां,पिचकराई में किसान नेताओं जनसंपर्क कर तेज करते हुए सिंचाई पानी के इस मुद्दे को लेकर किसानों में भारी जोश देखा जा रहा है। किसान नेता घर-घर जाकर ग्रामीणों को इस महापंचायत में शामिल होने का न्योता दे रहे है।इस मौके पर पूर्वप्रधान सोहन ढिल,किसान नेता सुरेंद्र सिहाग, दशरथ वर्मा अध्यक्ष, शिवकुमार सहारण अध्यक्ष, जगदीश कड़वासरा अध्यक्ष, प्रशासक राजेंद्र न्यौल, राजेंद्र सिहाग, मुखराम, मंगतूराम, रामसिंह बैनिवाल, कालूराम सिहाग, सुखदेव, सोहन लाल,काशीराम,भानी सिहाग, धर्मपाल, राजाराम, बृजलाल,सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More