Traffic Tail

एसीएएस शिखर अग्रवाल ने तैयारियों की समीक्षा की, एजेंसियों को समन्वय के साथ कार्य करने के दिए निर्देश

उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएएस) शिखर अग्रवाल ने सोमवार को स्टोन मार्ट 2026 की तैयारियों की समीक्षा की। उद्योग भवन में आयोजित इस उच्चस्तरीय बैठक में उन्होंने इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन के लिए अब तक की गई तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि आयोजन से जुड़ी सभी एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और शेष तैयारियों को निर्धारित समयसीमा में अंतिम रूप दें, ताकि इस आयोजन को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सफलतापूर्वक आयोजित किया जा सके।

बैठक में रीको प्रबंध निदेशक शिवांगी स्वर्णकार, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव नरेश पारीक, इंडिया स्टोनमार्ट के संयोजक नटवरलाल अजमेरा तथा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंजू सिंह और सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ स्टोन्स के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

समीक्षा बैठक के दौरान इंडिया स्टोनमार्ट 2026 को लेकर एक विस्तृत प्रस्तुति दी गई, जिसमें प्रदर्शनी का संपूर्ण लेआउट, हॉल एवं ओपन एरिया की योजना, पार्किंग व्यवस्था, अब तक की स्टॉल बुकिंग स्थिति, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सहभागिता, लॉजिस्टिक्स, सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन तथा आगंतुक सुविधाओं से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी साझा की गई।

इंडिया स्टोनमार्ट के बारे में

इंडिया स्टोनमार्ट 2026 आयोजन 5 से 8 फरवरी तक जयपुर के सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में किया जाएगा।

यह राजस्थान के प्राकृतिक पत्थर उद्योग को वैश्विक पहचान दिलाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी है, जिसमें देश-विदेश से स्टोन उद्योग से जुड़े उत्पादक, निर्यातक, खरीदार, वास्तुविद्, डिज़ाइनर एवं विशेषज्ञ बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

यह आयोजन पत्थर उद्योग के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण मंच है, जो राज्य की औद्योगिक क्षमताओं, निर्यात संभावनाओं और निवेश अवसरों को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करने का सशक्त माध्यम बनेगा। साथ ही, उद्योग, व्यापार और रोजगार सृजन की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179