Traffic Tail

नीमकाथाना पुलिस कॉलोनी में चोरी:नीमकाथाना में अस्पताल सहित चार जगह से पानी की मोटर चोरी हुई

नीमकाथाना के छावनी स्थित पुलिस कॉलोनी में शनिवार रात चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने अस्पताल सहित चार स्थानों से पानी की मोटरें चुरा लीं।

वार्ड 27 निवासी धर्मपाल सैनी ने बताया कि चोरों ने कॉलोनी में तीन घरों से पानी की मोटरें चुराईं। इनमें धर्मपाल सैनी, पवन सैनी और रामजीलाल के मकान शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, छावनी अस्पताल से भी एक पानी की मोटर चोरी हुई है।

सुबह जब लोग उठे तो उन्हें अपनी मोटरें गायब मिलीं। कॉलोनीवासियों ने तत्काल पुलिस को चोरी की सूचना दी।

निवासियों ने छावनी क्षेत्र में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि रात में बदमाश और आवारा लोग घूमते रहते हैं। लोगों ने आशंका जताई है कि नशे की लत के कारण किसी व्यक्ति ने इन पानी की मोटरों को चुराया है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179