Traffic Tail

MDSU की कॉपियों को स्टूडेंट द्वारा चेक करने का मामला:यूनिवर्सिटी के छात्र पहुंचे कलेक्ट्रेट, वीडियो की जांच कर कार्रवाई की मांग

अजमेर की महर्षि दयानंद सरस्वती यूनिवर्सिटी की परीक्षा आंसर शीट को बच्चों द्वारा चेक करने का वीडियो मामले में स्टूडेंट शनिवार को कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। यूनिवर्सिटी के छात्रों ने जिला कलेक्टर लोकबंधु को ज्ञापन दिया। ज्ञापन देकर वीडियो की पुष्टि कर मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।

स्टूडेंट पंकज कुमावत ने बताया कि यूनिवर्सिटी की आंसर शीट को चेक करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। स्टूडेंट खुद आंसर शीट को चेक कर रहे हैं। आंसर शीट को चेक करते हुए वीडियो जो वायरल किया गया वह पूरी तरीके से गलत है।

स्टूडेंट ने कहा कि इससे कई बच्चों का भविष्य खराब हो सकता है। इसे लेकर जिला कलेक्टर लोक बंधु से मुलाकात की है।

स्टूडेंट ने कहा कि यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर बच्चों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। जानबूझकर यह वीडियो वायरल किया गया है। जिला कलेक्टर से इस मामले में जल्द जांच करवा कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More