Traffic Tail

सीकर में 17 साल की नाबालिग लड़की से रेप:वीडियो रिकॉर्ड किया, वायरल करने की धमकी दी

सीकर जिले में 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। परिचित युवक के खिलाफ परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

17 साल की नाबालिग लड़की के पिता ने पुलिस में शुक्रवार को शिकायत देकर बताया कि आरोपी परिचित है। जो काम के सिलसिले में उनके घर पर आता था। इसी दौरान 13 जनवरी को आरोपी ने नाबालिग लड़की को अकेला देखकर उसका रेप कर लिया।

अश्लील फोटो-वीडियो वायरल की दी धमकी रेप करने के दौरान आरोपी ने नाबालिग लड़की के फोटो और वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए। रेप की घटना के बारे में किसी को बताने पर इन अश्लील फोटो और वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। घटना के बाद एक बार तो नाबालिग लड़की सहम गई। बाद में उसने यह बात अपने परिजनों को बताई। फिलहाल अब नाबालिग लड़की के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More