Traffic Tail

मकर संक्रांति पर जयपुर में बिगड़ा फ्लाइट शेड्यूल:इंडिगो एयरलाइंस की खराब मौसम से चंडीगढ़ की दो फ्लाइट्स कैंसिल, उदयपुर फ्लाइट 2 घंटे रही लेट

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट शेड्यूल फिर गड़बड़ा गया है। खराब मौसम के चलते चंडीगढ़ जाने वाली सुबह की इंडिगो की दो फ्लाइट्स रद्द कर दी गई। इससे पैसेंजर्स को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं उदयपुर जाने वाली एक फ्लाइट भी निर्धारित समय से काफी देरी से रवाना हो सकी।

इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6E-7742 जयपुर से बुधवार सुबह 5:50 बजे चंडीगढ़ के लिए रवाना होती है। लेकिन चंडीगढ़ में खराब मौसम के कारण एयरलाइंस कंपनी ने आखिरी वक्त पर फ्लाइट को कैंसिल कर दिया।

साथ ही इंडिगो एयरलाइंस की ही फ्लाइट 6E-7718 सुबह 9:45 बजे जयपुर से चंडीगढ़ जाती है। उसे भी खराब मौसम के कारण कैंसिल कर दिया गया। दोनों फ्लाइट्स कैंसिल होने से चंडीगढ़ जाने वाले पैसेंजर्स को अचानक यात्रा योजनाएं बदलनी पड़ीं।

फ्लाइट लेट होने से यात्रियों ने दूसरी फ्लाइट की मांग फ्लाइट कैंसिल होने की सूचना मिलने के बाद एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ एकत्र हो गई। कई पैसेंजर्स जहां सुबह तड़के ही एयरपोर्ट पहुंच चुके थे, लेकिन फ्लाइट रद्द होने की जानकारी मिलने पर उन्हें एयरलाइंस काउंटरों पर वैकल्पिक व्यवस्था के लिए इंतजार करना पड़ा। कुछ पैसेंजर्स ने टिकट रिफंड और अगली उपलब्ध फ्लाइट में शिफ्ट करने की मांग की।

इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारियों के अनुसार चंडीगढ़ में खराब मौसम के कारण फ्लाइट संचालन पर असर पड़ा है। मौसम सामान्य होने के बाद ही आगे की फ्लाइट को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

उदयपुर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट डेढ़ घंटे लेट जयपुर से उदयपुर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-7465 भी समय पर रवाना नहीं हो सकी। यह फ्लाइट सुबह 6:55 बजे उड़ान भरने वाली थी, लेकिन तकनीकी और ऑपरेशनल कारणों के चलते इसमें देरी हुई। यह फ्लाइट करीब 8:30 बजे जयपुर एयरपोर्ट से रवाना हो पाई। इस देरी के चलते उदयपुर जाने वाले पैसेंजर्स को भी एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ा।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179