Traffic Tail

विकसित भारत जी राम जी जनसभा का हुआ आयोजन — गांव का होगा विकास, बढ़ेगी आर्थिक समृद्धि- उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी

विकसित भारत जी राम जी के संबंध में सोमवार को अजमेर जिले के पाटन में जनसभा हुई। इसमें उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकसित भारत जी राम जी को गांव को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने का मार्ग बताया। केन्द्रीय कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी के अनुसार विकसित भारत जी राम जी से गरीब, किसान एवं गांव का उत्थान होगा।

जनसभा में दिया कुमारी ने कहा कि विकसित भारत जी राम जी के माध्यम से ग्रामीण भारत के भविष्य से जुडे परिवर्तन की चर्चा हो रही है। यह परिवर्तन उस सोच से जुडा है, जिसने भारत को निराशा से विश्वास की ओर, सहायता से आत्मनिर्भरता की ओर तथा योजनाओं से समाधान की ओर ले जाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि देश की बड़ी आबादी गांवों में निवास करती है। यहां मौसमी बेरोजगारी और आय की अस्थिरता हमेशा एक बड़ी चुनौती रही है। यदि मौसम सही रहा तो सब ठीक, मौसम खराब रहा तो पूरा साल खराब हो जाता है। यही असुरक्षा हमारे किसान और श्रमिक झेलते आ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बार-बार कहते हैं कि भारत का भविष्य शहरों की ऊँची ईमारतों में नहीं, गांवों की मजबूत नींव में है।

उन्होंने कहा कि यह सच्चाई है कि ग्रामीण उत्थान के बिना विकसित भारत-2047 का लक्ष्य हासिल करना असमंभव है। गांव मजबूत होंगे, तभी देश मजबूत होगा। किसान-श्रमिक समृद्ध होगा, तभी भारत विकसित कहलाएगा। मनरेगा वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए धरातल पर अपने उद्देश्यों को पूरी तरह प्राप्त नहीं कर पाई। सरकार ने परिवर्तन करते हुए ग्रामीण उत्थान, मजबूत आजीविका की गारंटी के साथ स्थायी रोजगार और कौशल को ध्यान में रखते हुए विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबीजीरामजी) के नाम से योजना की शुरूआत की है।

उन्होंने कहा कि इस योजना के नाम में ही विकसित भारत की गांरटी का संदेश है। यह सिर्फ रोजगार की योजना नहीं बल्कि गांवों को सशक्त बनाने का मिशन है। जब भी कोई बड़ा परिवर्तन देश हित में आता है तो उसका विरोध किया जाता है। विपक्ष और कुछ लोग इसके बारे में जनता में भ्रम फैला रहे हैं। यह योजना गरीब को कमजोर नहीं, मजबूत बनाती है। यह मजदूरी को छिनती नहीं बल्कि मजदूरी को सम्मान और भविष्य से जोड़ती है। यह भ्रम फैलाने वाले वही लोग है जो गरीबी को वोट बैंक बनाते रहे।

केन्द्रीय कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से 27 करोड़ व्यक्ति गरीबी के दुष्चक्र से बाहर आए हैं। विश्व में देश का सम्मान बढ़ा है। देश और राज्य का कायाकल्प हो रहा है।

उन्होंने कहा कि अंग्रेज फूट डालो राज करो की नीति पर चलते थे। आजादी की बाद की सरकारों ने गरीब को गरीब रखने और अनपढ़ को अनपढ़ रखने के लिए गांव का विकास नहीं किया। जी राम जी योजना से देश, राज्य एवं अजमेर की काया पलट जाएगी। श्रमिकों को भुगतान में 15 दिन से अधिक देरी पर 12 प्रतिशत ब्याज मिलेगा।

इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बन्धु, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राम प्रकाश, मनजीत कंवर,रमेश सोनी व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More