Traffic Tail

चाइनीज मांझे की 15 चरखियां जब्त:मकर संक्रांति से पहले प्रशासन ने की सख्त कार्रवाई

मकर संक्रांति पर्व से पहले प्रशासन ने चाइनीज मांझे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। मंगलवार को लक्ष्मणगढ़ में चलाए गए संयुक्त तलाशी अभियान में करीब 15 चाइनीज मांझे की चरखियां जब्त की गईं।

यह अभियान लक्ष्मणगढ़ उपखंड अधिकारी मोहर सिंह मीणा के नेतृत्व में चलाया गया। इसमें तहसीलदार फाहरुख अली, थानाधिकारी राजा राम लेघा और नगरपालिका अधिशासी अधिकारी नवनीत कुमावत सहित नगरपालिका एवं पुलिस के कर्मचारी शामिल थे।

संयुक्त टीम ने शहर के प्रमुख बाजारों जैसे पुराने बस स्टैंड, घंटाघर, न्यामा बाजार और ईदगाह मस्जिद क्षेत्र सहित विभिन्न इलाकों में दुकानों की तलाशी ली। इस कार्रवाई से बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

उपखंड अधिकारी ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार चाइनीज मांझे की बिक्री और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध है। यह अभियान इसी प्रतिबंध को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए चलाया गया।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179

Read More