Traffic Tail

सीकर में 15 साल की नाबालिग लड़की से गैंगरेप:गांव के दो आरोपियों ने होटल में ले जाकर की वारदात; जान से मारने की धमकी दी

सीकर में 15 साल की नाबालिग लड़की से गैंगरेप हुआ है। गांव के रहने वाले आरोपी और उसके साथी ने नाबालिग लड़की को होटल में ले जाकर रेप किया। बाद में घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता के पिता ने पुलिस में शिकायत देकर बताया- उनकी बेटी (15) शनिवार 10 जनवरी को सुबह 10:30 बजे किसी काम से गांव में गई थी। इसी दौरान गांव के रहने वाले एक युवक और उसके साथी ने नाबालिग को रोक लिया। दोनों उसे डरा-धमकाकर एक होटल में ले गए। यहां आरोपियों ने पीड़िता के साथ रेप किया।

पीड़िता के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट, गैंगरेप सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट, गैंगरेप सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

मायूस नजर आने पर परिजनों ने पूछा तो बताई आपबीती घटना के बाद शनिवार दोपहर में पीड़िता घर पहुंची तो वह मायूस नजर आई। जब घरवालों ने कारण पूछा तो पीड़िता ने अपने साथ हुई आपबीती बताई। फिलहाल अब पीड़िता के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट, गैंगरेप सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179