Traffic Tail

खरबास सर्किल, मानसरोवर के पास तेज गति ऑडी कार के चालक व अन्य द्वारा गंभीर आपराधिक घटना कारित किये जाने की वारदात पर त्वरित कार्यवाही

राजर्षि राज, आईपीएस, पुलिस उपायुक्त (दक्षिण), जयपुर ने बताया कि पुलिस थाना पत्रकार कॉलोनी जयपुर दक्षिण ईलाके में दिनांक 09.01.2026 रात्रि करीब 9.30 पीएम पर खरबास सर्किल के नजदीक एक तेज रफतार ऑडी कार नम्बर DD02G5709 ने सडक किनारे लगे ढाबे एवं ठेले आदि पर उपस्थित आम जन को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल किये जाने की सूचना प्राप्त हुई ।

इस सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही अमल में लाते हुए अविलम्भ मौके पर पहुंचकर घायल हुए व्यक्तियों को एबुलेंस के जरिये उपचार हेतू अस्पताल पहुंचाया एवं मौके पर कानून व्यवस्था की स्थिति को संभालते हुए, FSL मोबाईल फोरेसिंक यूनिट व घटनाक्रमं के तथ्यों की जानकारी हेतू विभिन्न टीमों का नियोजित किया गया। मौके पर ही परिवादी राजेन्द्र उर्फ राजू खारोल पुत्र छीतरमल खारोल निवासी ए 47, गणेश विस्तार, मांकरोटा, जयपुर द्वारा पेश रिपोर्ट पर गंभीर धाराओ प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। मौके से फोटोग्राफी एवं विडियोग्राफी आदि के उपरान्त वारदात में सलिंप्त ऑडी कार को सुरक्षित कब्जा पुलिस मे लिया गया। घायल हुए समस्त व्यक्तियों एवं गंभीर चोट के कारण मृत रमेश बैरवा की लाश को अग्रीम कार्यवाही हेतू सुरक्षित जयपुरियां अस्पताल की मोर्चरी के फ्रीज में रखवाया गया।

प्रकरण में वारदात की गंभीरता को देखते हुए प्रारंभिक अनुसंधान में सामने आया है कि जिस वाहन ने एक्सीडेंट किया है उसमे चार व्यक्त्ति बैठे थे ।

1.दिनेश रणवा पुत्र राजेन्द्र जाति जाट उम्र 32 साल निवासी गांव ढाणी रणवा पीएस दूधवा खारा जिला चुरू (चालक)

2.मुकेश पुत्र दुर्गादन्त जाट उम्र 30 वर्ष, निवासी ढाणी रणवा, थाना दूधवा खारा, जिला चुरू हाल कानि 12018 पुलिस लाईन, आयुक्तालय जयपुर।

3.पप्पू पुत्र मंगलराम जाति जाट उम्र 28 साल निवासी रेनवाल मांझी जिला जयपुर ग्रामीण।

4.मांगीलाल पुत्र लक्ष्मण जाति जाट उम्र 28 साल निवासी रेनवाल जिला जयपुर।

इन चारो के अलावा सुमित चौधरी व डॉक्टर अशोक मीणा ने चालक को भगाने में मदद की है।

अब तक पुलिस द्वारा चार लोगो को डिटेन किया जा चुका है
1.मुकेश
2. पप्पू
3.सुमित
4.डॉ अशोक को डिटेन किया जा चुका है। आरोपी दिनेश रणवा को जिस गाडी मे भगाने में मदद की है उस गाडी को जप्त किया जा चुका है। प्रकरण मे अग्रीम अनुसंधान जारी है।

Hind Raftar
Author: Hind Raftar

हिंद रफ्तार न्यूज को अब आप youtube,Facebook,instagram,Public Tv,Shuru App,twiter,linkdin,Explaurger पर देख सकते है साथ ही हिंद रफ्तार को आप hindraftar.com वेबसाइट पर भी देख सकते है हिंद रफ्तार न्यूज को जल्द ही आप jio tv, Tata play पर भी देख सकेंगे राजस्थान के सभी जिलों,विधानसभा और तहसीलों से रिपोर्टर बनने के लिए सम्पर्क करें 8955262351,8502859179